वैश्विक

आटे के लिए Pakistan में कई जगह भगदड़, 15 किलो गेहूं का बैग 2250 रुपये की रेट पर

Pakistan में आर्थिक हालात एकदम बदतर हो गए हैं. शहबाज शरीफ की सरकार विदेशी मदद हासिल करने में पूरी तरह से असफल साबित हुई हैं. अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राकोष की तरफ से भी पाकिस्‍तान को निराशा हाथ लगी है. इन सबके बीच, पाकिस्तान के कई प्रांत में गेहूं का स्टॉक खत्म होने की खबर सामने आ रही है.

Pakistan में आटे का गंभीर संकट खड़ा हो गया है. कई जगह भगदड़ की खबर सामने आ रही है. पुलिस के मुताबिक, हंगामे के दौरान एक 40 वर्षीय मजदूर सड़क पर गिर गया और आसपास के लोगों ने उसे रौंद डाला, जिससे उसकी मौत हो गई. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक के परिवार ने खाद्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. इससे पहले, सिंध सरकार द्वारा लोगों को सब्सिडी वाले आटे की बिक्री के दौरान मीरपुरखास भगदड़ में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी.

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, Pakistanमें गेहूं की कीमत 5000 रुपये प्रति मन पर पहुंचने के साथ ही रावलपिंडी के खुले बाजार में आटा की दर 150 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. इधर, पंजाब प्रांत के शहर में 15 किलो गेहूं का बैग 2250 रुपये की रेट पर बिक रहा है. सब्सिडी वाले आटे का भाव भी आसमान छूने लगा है और 25 किलो वाले पैकेट के आटे की कीमत 3100 रुपये प्रति पैकेट हो गई है.

Pakistan बलूचिस्तान के खाद्य मंत्री जमरक अचकजई ने कहा कि गेहूं का स्टॉक खत्म हो गया है और उन्हें दो लाख बैग के बजाय केवल 10 हजार बैग गेहूं प्राप्त हुआ है. उन्होंने आगे कहा कि पंजाब के सीएम चौधरी परवेज इलाही से 6 लाख बैग के लिए आग्रह किया था. हालांकि, उन्हें अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया है. जमरक अचकजई ने कहा कि उन्होंने गेहूं के संबंध में Pakistan की संघीय सरकार से संपर्क किया था.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + 4 =