वैश्विक

दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद

दो दिन की गिरावट के बाद आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 222.80 अंक यानी 0.73 फीसदी की बढ़त के साथ 30602.61 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 67.50 अंक यानी 0.76 फीसदी की बढ़त के साथ 8992.80 के स्तर पर बंद हुआ। 

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एनटीपीसी, वेदांता, हिंडल्को, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, सन फार्मा, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, बजाज फिन्सर्व और यूपीएल के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफ्राटेल, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

आज आईटी और एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स बढ़त पर बंद हुए। इनमें मीडिया, मेटल, रियल्टी, फार्मा, ऑटो, बैंक, प्राइवेट बैंक और पीएसयू बैंक शामिल हैं।

आज सेंसेक्स की शुरुआत 290.73 अंक यानी 0.96 फीसदी की गिरावट के साथ 30089.08 के स्तर पर हुई थी। वहीं निफ्टी 76.15 अंक यानी 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 8849.15 के स्तर पर खुला था। इसके बाद बाजार में रिकवरी आई। सुबह 11.30 बजे बीएसई का सेंसेक्स 225.39 अंकों की तेजी के साथ 30605.20 के स्तर पर पहुंच गया था। निफ्टी 48.15 अंक यानी 0.54 फीसदी बढ़कर 8973.45 के स्तर पर था।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21657 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × five =