Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद में शनिवार दोपहर लड़कियों से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। आपस में कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और लाठी डंडे चले। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।

जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के गांव जौली में युवतियों के रजवाहे में नहाने के दौरान एक समाज की युवतियों पर दूसरे समुदाय के युवकों द्वारा छींटाकशी किए जाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते देखते बात मारपीट तक आ पहुंची और जमकर संघर्ष हुआ। झगड़े की सूचना पर सीओ समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं गांव में तनाव के चलते पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − eleven =