समाचार
पालिका चेयरमेन अंजू अग्रवाल ने कांवड यात्रा के मद्देनजर ली बैठक
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा कावड़ यात्रा के मद्देनजर एक समीक्षा मीटिंग नगर पालिका कार्यालय में ली गई सभी विभागों के संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कांवड़ मार्ग में प्रकाश व्यवस्था जिस खंबे की लाइट खराब हो उसे ठीक कराया जाए जहां पर जरूरत वहां पर नई लाइट लगाई जाए पेयजल व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए जहां की टंकी और नल खराब है उसे तुरंत ठीक करा जाए जहां पर जरूरत हो वहां पर पानी की व्यवस्था की जाए जगह-जगह पानी के एटीएम लगाए जाए सफाई व्यवस्था सड़क पर कोई भी गड्ढा हो तो उसे तुरंत ठीक कराया जाए किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी जिस कर्मचारी या अधिकारी ने लापरवाही की उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही पालिका अध्यक्ष द्वारा की जाएगी कावड़ यात्रा में सभी लोगों को मिलजुल कर काम करना होगा पालिका अध्यक्ष ने कहा हमारे लिए यह बहुत गौरव की बात है हर साल करोड़ों कावड़िया हमारे शहर से होकर जाते हैं जो हमारे लिए सौभाग्य की बात है जो कर्मचारी अच्छा काम करेगा उसे सम्मानित किया जाएगा इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी सभासद परवीन पीटर अरविंद धनगर पवन जी राहुल जी हनी पाल मुनीश कुमार अरुण कुमार इंस्पेक्टर संजय सिंह श्रीमती मोनिका बड़े बाबू मुकेश कुमार लिपिक तनवीर आलम अशोक ढींगरा राजीव वर्मा विकास कुमार गोपीचंद मनोज सिंह मैनपाल स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एसके बिट्टू एवं अन्य लोग मौजूद रहे
राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने कांवड सेवा शिविर को लेकर की बैठक
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन की बैठक मे शिव भक्त कांवडियो की सेवा के लिए निशुल्क कांवड सेवा शिविर के सफल आयोजन पर चर्चा हुई। रा.हिन्दू शक्ति संगठन के जिला मीडिया प्रभारी अनिरूद्ध शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराते हुए बताया कि संगठन की जिला स्तरीय बैठक नई मन्डी जानसठ रोड कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोरा ने की व मंच संचालन संजीव मलिक ने किया। कार्यक्रम मे रा.संगठन मंत्री प्रवीण जैन भी उपस्थित रहे। बैठक मे 23 जौलाई 2019 से 29 जौलाई तक शिव भक्तों के पावन पर्व कांवड यात्रा के उपलक्ष्य मे नगर मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी निशुल्क कांवड सेवा शिविर का संगठन की और से आयोजन होगा। सभी पदाधिकारियो ने कांवड सेवा शिविर को सफल बनाने के लिए अपने विचार रखे। इस अवसर पर जिलाध्या पंकज शास्त्री ने कहा कि हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर आने वाले शिवभक्तो के लिए संगठन की और से 23 जौलाई दिन मंगलवार से कांवड सेवा शिविर का विधिवत शुभारम्भ स्वरूप प्लाजा रूडकी रोड पर होगा। शिविर मे निशुक्ल चिकित्सा सेवा,भोजन, नींबू पानी, पकौडे, चाय-नाश्ता,मेहन्दी,सोने व ठहरने की व्यवस्था रहेगी। बैठक मे अनिरूद्ध शर्मा, प्रवीण जैन, सोनू माहेश्वरी, गोविन्द कुमार, अशोक त्यागी, राजकुमार गर्ग, अमरीश शर्मा, कन्हैया शर्मा, प्रमोद उपाध्याय, अजय वर्मा आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मोजूद रहे।
एसएसपी का किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियो ने नवागत एसएसपी अभिषेक यादव को बुके भेंट कर स्वागत किया तथा जनपद मे पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अभिजीत पाराशर के नेतृत्व मे कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचे पार्टी पदाधिकारियो ने एसएसपी अभिषेक चौधरी को बुके भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर कुक्कू कोषाध्यक्ष, रचित गोयल मीडिया प्रभारी, अंकुर जिला उपाध्यक्ष, पंकज जिला महासचिव, जिला महासचिव शहजाद, जिला उपाध्यक्ष अरूण, जिलाउपाध्यक्ष गुडडू आदि पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
छात्राओं को किया जागरूक
तितावी। मुजफ्फरनगर कप्तान अभिषेक यादव व एसपी देहात और सीओ फुगाना के नेतृत्व थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कॉलेज छात्राओं को महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत सुरक्षा के लिए किया जागरूक तितावी थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज में छात्राओं को सुरक्षा के नियम बताए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत पुलिस द्वारा छात्राओं को किया जा रहा है जागरूक थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कॉलेज छात्राओं को शासन द्वारा दी गई सुविधा १०९०,१०९८,१८१ व १०० नम्बर के बारे में जानकारी दी पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान को देखते हुए कॉलेज अध्यापकों ने पुलिस की सराहना की थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने छात्राओं को मुसीबत आने पर झांसी की रानी की तरह मुकाबला करने की बात कही नोडल अधिकारी एसआई केके यादव व प्रबंधक रविंद्र कुमार प्रधानाचार्य रविंद्र ने छात्राओ को पुलिस द्वारा बताए गए सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपत दिलाई पुलिस का सहयोग करे पुलिस २४ घण्टे आपकी सुरक्षा में तैनात है, तितावी थाना अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह।
सड़क हादसे में मौत
मुजफ्फरनगर। अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र की रोहाना पुलिस चौकी के समीप आज सुबह करीब साढे चार बजे तेजगति व लापरवाही के साथ आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। दिन निकलने के साथ इस हादसे पर अनेक ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इस हादसे की सूचना रोहाना पुलिस चौकी को दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन शव की शिनाख्त नही हो सकी। ग्रामीणो का कहना है कि उक्त व्यक्ति मंदबु़़द्ध था जो पिछले कुछ दिनो से उक्त क्षेत्र मे घूमता नजर आ रहा था।
जिला कारागार पर मारा छापा
मुजफ्फरनगर। शासन के निर्देशो के चलते यूपी की जेलों पर एक साथ छापामारी की गई। जिला कारागार मे अधिकारियो द्वारा की गई छापामारी से जेल प्रशासन मे हडकम्प मच गया। आ सुबह अचानक जिला कारागार पहुंची सीडीओ अर्चना वर्मा,एसएसपी अभिषेक यादव,एडीएम प्रशासन अमित सिह व एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने जिला कारागार मे छापामारी की। उच्चाधिकारियो द्वारा आज सुबह अचानक की गई छापामारी से जेल प्रशासन मे हडकम्प मच गया। अधिकारियो ने जिला कारागार की बैरको मे चैकिंग व तलाशी अभियान चलवाया। इस दौरान अधिकारियो ने जिला कारागार की समस्त बैरको, कारागार परिसर का भ्रमण किया तथा अधिनस्थो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बताया जाता है कि छापामारी के दौरान जेल से कोेेई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नही हो सकी। छापामारी के दौरान सब कुछ ठीक-ठाक पाये जाने पर जेल प्रशासन ने राहत की सांस ली। इस दौरान जेल अधीक्षक व जेलर सहित समस्त अधिकारी मौजूद रहे।
बहुजन क्रांति मोर्चा ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। बहुजन क्रांति मोर्चा ने मॉब लिचिंग के खिलाफ देशव्यापी धरने के तहत कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर धरना दिया तथा ज्ञापन सौपा। बहुजन क्रांति मोर्चा के जिला प्रभारी कुंवरपाल के नेतृत्व मे कचहरी पर एकत्रित कार्यकर्ताओं एक दिवसीय धरना देने के साथ ज्ञापन भी सौपा।
इस दौरान जिला प्रभारी कुंवरपाल, समुन्द्र, कृष्ण कुमार, जसवन्त, जितेन्द्र, नरेश, प्रमोद बौद्ध, कल्लू हलवाई, मौ.ईस्लाम, चमन, राजबीर आदि मौजूद रहे।
सिपाही का निलम्बन
मुज़फ्फरनगर। आरक्षी ट्रैफिक पुलिस गुलशन चौधरी द्वारा शिकायतकर्ता की मोटर साईकिल का ट्रैफिक पुलिस के अन्य कर्मचारी की ई-चालान आईडी का दुरूपयोग कर दुराशय से चालान किया गया। का० गुलशन चौधरी द्वारा कर्त्तव्य पालन में बरती गई लापरवाही एवं उदासीनता के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुज़फ्फरनगर द्वारा तत्काल निलंबन की कार्यवाही की गई। ओर कांस्टेबल को सस्पेंड किया गया
कुछ पुराने तो कुछ नए शिव सैनिकों की हुई घर वापसी
शिव सेना से अलग होकर चले गए थे अलग अलग संगठनो में लेकिन अब शिव सेना को बताया असली हिन्दुतत्व वाली पार्टी
मुज़फ्फरनगर। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते कई वर्षों पूर्व शिव सेना छोड़कर कई अलग अलग संगठनो में चले गए पुराने कार्यकर्ता एंव पदाधिकारियों सहित आज कुछ नए चेहरों ने ज्वाईन की शिव सेना की सदस्यता। जिसके चलते शिव सेना नेता ललित मोहन शर्मा द्वारा सभी को शिव सेना का पटका पहनाकर किया उनका स्वागत। मु नगर में आज शिवसेना पश्चमी उत्तर प्रदेश कार्यालय पर एक सभा हुइ जिसकी अध्यक्षता पश्चमी यूपी प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने की और संचालन जिला प्रमुख नरेंद्र पंवार ने किया। जिसमें पश्चमी यूपी प्रमुख ललितमोहन शर्मा के समक्ष शिवसेना कार्यालय मु०नगर पर मनोज सैनी (प्रदेश मंत्री हिन्दू महासंघ), बिट्टू सिखेड़ा(जिलाध्यक्ष शिवसेना हिंदुस्तान) पंकज भारद्वाज(जिला प्रभारी हिन्दू युवा वाहिनी) विकास पाल(जिला सचिव बजरंगदल आदि सभी ने अपने सैकड़ों सदस्यों सहित शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की।
शिवसेना में शामिल हुए मनोज सैनी, बिट्टू सिखेड़ा, पंकज भारद्वाज, विकास पाल,आदि पदाधिकारी एंव कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार कार्यक्रम में रखे और कहा कि शिवसेना ही असली हिंदूवादी पार्टी है जो हिंदूवाद के मुद्दे पर बी जे पी को भी नही बख्शती है और खुल कर विरोध करती है। उन्होंने कहा की हमे खुशी हुई कि आज हम शिवसेना परिवार के सदस्य हैं हम शिवसेना की नीतियों को जनजन तक पहुंचाने और शिवसेना को पश्चमी उत्तर प्रदेश में और मजबूत करने का कार्य करेंगे।
वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पश्चमी यूपी प्रमुख ललितमोहन शर्मा ने उन्हें भगवा पटका पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया और कहा कि आप सभी के आने से शिवसेना और हिन्दू समाज को मजबूती मिलेगी परन्तु शिवसेना का कार्य दिल से किया जाए दिमाग से नही क्योंकि हम सभी शिवसेना और हिन्दुतत्व के मुद्दों पर दिल से काम करते हैं आप सब भी निस्वार्थ भाव से शिवसेना के लिए कार्य करें बाद में सभी नवनियुक्त सदस्यों को शिवसेना पश्चमी उत्तर प्रदेश की ओर से उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर परमुकेश त्यागी(मण्डल प्रमुख सहारनपुर), अनुज चौधरी(जिला उपप्रमुख), देवेंद्र चौहान(नगर प्रमुख), संजीव वर्मा, ओंकार पण्डित(वरिष्ठ नगर उपप्रमुख), राजेश शर्मा(युवा जिला प्रमुख), वैभव यादव(नगर महासचिव), लोकेश सैनी(नगर उप प्रमुख), रविन्द्र कलसनिया(नगर उपप्रमुख), मंगतराम(नगर सचिव),संजय चौधरी(नगर सचिव),जितेंद्र गौस्वामी, शेलेन्द्र शर्मा(कार्यालय प्रभारी),बाबूराम, अमित कश्यप,आदित्य सहित दर्जनों शिवसेना पदाधिकारीगण एवम कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।
मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर भेजा जेल
ककरौली। थाना क्षेत्र के गांव जटवाड़ा गंगनहर पटरी पर पुलिस ने चेकिग के दौरान मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और चोरी की कार बरामद की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। सीओ भोपा राममोहन शर्मा ने बताया कि दारोगा मंजीत सिंह पुलिस टीम के साथ बीते बुधवार की शाम जटवाड़ा गंगनहर पटरी पर चेकिग कर रहे थे कि तभी ढांसरी गांव की ओर से एक कार आती दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने उसे रुकने का इशारा किया तो कार सवारों ने तेजी से कार भगा ली और पुलिस पर फायरिग शुरू कर दी। पुलिस ने कार का पीछा कर दो आरोपितों को दबोच लिया और उनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और चोरी की कार बरामद की। पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम सलीम व वसीम निवासी ककरौली बताए। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपित वसीम के विरुद्ध ककरौली व मेरठ के थाने में भी चोरी, हत्या व लूट के प्रयास के आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपित सलीम का इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार
शाहपुर। थाना शाहपुर पर उ0नि0 श्री गजेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त इकबाल पुत्र इख्लाक निवासी कूकडा थाना नई मण्डी मु0नगर को ग्राम बरवाला गेट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 01 तमंचा मय 02 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पर उ0नि0 श्री राकेश गौतम वांछित अभियुक्त ब्रहमपाल पुत्र नानकचन्द निवासी जनकपुरी थाना सिविल लाइन मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना चरथावल पर उ0नि0 सुनील कसाना द्वारा गौवध निवारण अधि0 में वांछित अभियुक्त रिजवान पुत्र फतेहादीन निवासी ग्राम पावटी थाना चरथावल मु0नगर को बस स्टैण्ड चरथावल से गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना नई मण्डी पर उ0नि0 सर्वेश कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त राजू त्यागी पुत्र मोहन त्यागी निवासी गली नं0 2 बच्चन सिंह कालोनी थाना नई मण्डी मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त निसार अहमद असांरी पुत्र फैजुददीन अंसारी निवासी न्यू सौलन इन्सट्रीयल स्टैण्ड गली नं 4 बिल्डिंग नं0 2 लिंक रोड मालाड रोड वेस्ट मुम्बई व घर का पता 205/206 स्वीट होम वैशाली नगर शक्ति हास्पिटल समोर मुम्बई को थाना मलाड मुम्बई मे गिरफ्तारी की सूचना अंकित कराकर थाना को0नगर मु0नगर लाया गया।
प्रेस फोटोग्राफर के पिता के निधन से शोक
मुजफ्फरनगर। प्रेस फोटो ग्राफर के पिता के निधन से मीडिया जगत मे शोक छा गया। विभिन्न राजनैतिक दलो,सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनो से जुडे पदाधिकारियो, मीडियाकर्मियो ने शोक संतप्त परिजनो से मिल कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
विदित हो कि मूलरूप से मेरठ निवासी प्रेस फोटोग्राफर राजू सिह के पिता 60 वर्षीय कलेश्वर सिह का बीमारी के चलते मेरठ मे उपचार के दौरान निधन हो गया। प्रेस फोटोग्राफर राजू सिह के पिता के निधन से पत्रकार जगत मे शोक छा गया। विदित हो कि राजू सिह मूल रूप से मेरठ के निवासी हैं। मेरठ मे उनके पिता का आज सुबह उपचार के दौरान निधन हो गया। बताया जाता है कि स्व.कलेश्वर सिह पिछले काफी समय से कैंसर से पीडित थे।
