Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश

मुजफ्फरनगर। शहर से सटे एक गांव में युवक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को मौके पर ही दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया, जिसे रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। उधर, पुलिस कार्रवाई के विरोध में एक अधिवक्ता ने महिलाओं के साथ थाने में धरना दिया और मामले को एक माह पूर्व हुई मारपीट का बदला बताते हुए दूसरे पक्ष की भी रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 13 साल की बेटी घर पर अकेली थी। आरोप है कि गांव का ही बिट्टू नामक युवक घर में घुस आया और उसे दबोचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी के कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ मारपीट भी की। पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने आरोपी को मौके पर दबोचकर उसकी जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया, जिसके बाद पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी बिट्टू को जेल भेज दिया है।

उधर, दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी बिट्टू को जेल भेजे जाने के विरोध में जनकल्याण उपभोक्ता समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता मनेश गुप्ता ने दर्जनों महिलाओं के साथ नई मंडी थाना परिसर में धरना दिया। आरोप लगाया कि किशोरी पक्ष व बिट्टू पक्ष के बीच एक माह पूर्व आपस में मारपीट हुई थी, लेकिन पुलिस ने उस समय बिट्टू पक्ष की महिला द्वारा तहरीर दिए जाने के बावजूद दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष से साज खाकर बिट्टू को दुष्कर्म के प्रयास संबंधी फर्जी मामले में जेल भेजा गया है। थाने पर धरने की सूचना पर पहुंची सीओ मंडी योगेंद्र कुमार ने महिलाओं व अधिवक्ता से वार्ता कर जांच के बाद दूसरे पक्ष की भी रिपोर्ट दर्ज किए जाने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × four =