Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भोपा थाना प्रभारी सूबे सिंह का अपराधियों पर अंकुश, पुलिस ने कई अपराधियों को किया गिरफ्तार

भोपा/मुजफ्फरनगर-भोपा थाना प्रभारी सूबे सिंह अपराधियों पर कहर बनकर टूट रहे हैं पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 4 बड़े अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

भोपा थाना प्रभारी सूबे सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 योगेन्द्र सिंह ने मुखबिर की सूचना पर मोरना मिल के सामने से वांछित अभियुक्त मोनू पुत्र ननवा निवासी अथाई थाना भोपा व अनुज पुत्र राजवीर निवासी ककराला थाना भोपा को गिरफ्तार किया है

पकड़े गए आरोपी धारा 136 विधुत अधिनियम में वांछित चल रहे थे। वही उ0नि0 योगेन्द्र सिंह पंवार ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम तिस्सा से गेंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त शमीम को गिरफ्तार किया गया l

जिस पर गोकशी ,पुलिस मुठभेड़, गेंगस्टर एक्ट के आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं 

उ0नि0 गनेश कुमार शर्मा द्वारा मुखबिर की सूचना पर जिलाबदर अभियुक्त हाशिम पुत्र इस्माइल निवासी ग्राम पटोली थाना भोपा को युसुफपुर चौराहा से गिरफ्तार किया पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया है

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + 18 =