उत्तर प्रदेश

Sultanpur News: 120 गांव की सड़कों के बर्बाद होने का कारण पूर्वांचल एक्सप्रेस वे- Maneka Gandhi

Sultanpur News: पीएम मोदी और सीएम योगी के जाने के बाद जब मेनका गांधी से पत्रकारों द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इसके बनने से लोगों को राहत और रोजगार मिलेगा। लेकिन हमारे संसदीय क्षेत्र के 120 गांव की सड़कें एकदम खराब हो गई है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने ने कहा कि वह इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज बात की है और उन्होंने इसे जल्द बनाने का आश्वासन दिया है।

मेनका गांधी भले ही पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बनाने में अपने संसदीय क्षेत्र के 120 गांव की सड़कों के बर्बाद होने का जवाब मुस्कुरा कर दिया। लेकिन इसके पीछे उन्होंने अपना दर्द बयां किया है। वह सुल्तानपुर की सांसद हैं और उन्हें पता है कि स्थानीय जनता सड़क के मुद्दे पर कैसे उन्हें घरेगी।

 उन्होंने प्रधानमंत्री और राज्यपाल के सामने ही इस मुद्दे को उठाकर बता दिया है की पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को बनाकर आपने तो ठीक किया लेकिन हमारे संसदीय क्षेत्र का भी ख्याल कीजिए। जो सड़कें इसके बनाने के दौरान ख़राब हुई हैं उसे भी ठीक करिये।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन कर पूर्वांचलवासियों को बड़ी सौगात दी है। अब लखनऊ से गाजीपुर की दूरी महज 3 से 4 घंटे में तय हो जाएगी। पहले यह 8 से 10 घंटे में तय होती थी। करीब 23 हजार करोड़ की लागत से बना यह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पूर्वांचल की गरीबी को ख़त्म कर रोजगार को बढ़ावा देगा।

यह प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है और उसे बनाने के लिए उन्होंने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। इसके साथ ही यूपी में दो और एक्सप्रेसवे योगी सरकार बना रही है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री ने अब यूपी को एक्सप्रेसवे प्रदेश की संज्ञा दी है। (From Social media & Internet sources)

P.K. Tyagi

प्रमोद त्यागी (अधिवक्ता) विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय स्तर के समिति सदस्य हैं। वे टीम समन्वय, प्रकाशित समाचार सामग्री, और भविष्य की संबद्धता/पंजीकरण के लिए जिम्मेदार हैं। सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक जागरूकता और धार्मिक समन्वय के प्रति प्रतिबद्ध, पूर्व संपादक के रूप में, उन्होंने समाचार सामग्री की गुणवत्ता और सटीकता सुनिश्चित की है।

P.K. Tyagi has 115 posts and counting. See all posts by P.K. Tyagi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 3 =