संपादकीय विशेष

सूर्य के उपाय

इन उपायों को करने से सूर्य के सब कुप्रभाव कमजोर होंगे। और शुभ फल बढ़ेंगे ध्यान रखे सूर्य के उपाय करने से बाकी ग्रहों के उपायों की भी ताकत बढ़ती है ये उपाय सब उपायों की नींव है।

1 तांबे के बर्तन में रात भर रखा पानी रोज सुबह पिए या दिन में सादा पानी घूंट घूंट पीते रहे।

2 सुबह सोते उठते ही मुंह व् बालो को हल्का गीला रखकर सूरज के सामने जाएं । यदि जल्दी उठते हो या मौसम के कारण सूर्य न दिखता हो तब भी पूर्व की और मुंह करके खड़े हो कर गायत्री मन्त्र का 10 या 28 बार जप करे अथवा 108 बार ॐ नाम जप । या अपनी आस्था विश्वास धर्म के अनुसार कोई मंत्र जपे।

3 नहाने धोने के बाद सूरज को जल से अध्य दे। जल में रोली, चन्दन , चावल के दाने डालने से शुभ प्रभाव और बढ़ता है।

4 सूर्य की धुप घर में आने का प्रबंध करे। धुप का सेवन करे।

5 रात में सोते समय बिस्तर पर लेटे हुए ही फिर से सुबह वाले मन्त्र को उतनी ही बार जपें , जितनी बार सुबह सूरज के सामने जपा था ऐसा रोज करे।

दान- जैसा सम्भव हो और आपका मन करे तदनुसार नारियल गिरी, बादाम , गेहू का दलिया, सूजी, मसूर की लाल दाल , गुड़ , पिली शक्कर, देसी खांड, देसी घी, गर्म मसाला सप्ताह में एक दो बार किसी न किसी तरह खाए खिलाए, बाटे दान करे।

 

(महावीर जैन लिखित, डीडीएम व्हाटसअप ग्रुप साभार)

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk