खेल जगत

T20 World Cup: क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से सन्यास ले लेंगे अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असगर अफगान

T20 World Cup के लिए अफगानिस्तान की टीम में शामिल पूर्व कप्तान असगर अफगान आज अपने क्रिकेट करियर का आखिरी मैच खेलेंगे. रविवार अफगानिस्तान का मुकाबला नामीबिया से है. इस मैच के बाद असगर क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से सन्यास ले लेंगे. यह घोषणा वे एक दिन पहले ही कर चुके हैं. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी उनके फैसले का स्वागत किया है.

33 वर्षीय असगर ने पिछला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेला था, जिसमें वह महज 10 रन बना पाए थे. वहीं स्कॉटलैंड के खिलाफ उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया था.

असगर ने 74 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. इनमें 21 की औसत से उनके खाते में 1351 रन हैं. वहीं 114 वनडे मैचों में उन्होंने 24.73 की औसत से 2424 रन बनाए हैं. असगर ने 6 टेस्ट मैच भी खेले हैं. इनमें 44 की औसत से उन्होंने 440 रन बनाए हैं. अपने टेस्ट करियर की शुरुआत उन्होंने भारत के खिलाफ ही की थी.

असगर ने 59 वनडे मैचों और 52 टी-20 मुकाबलों में अफगान टीम की कमान संभाली. अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबलों में वे सबसे सफल कप्तान रहे हैं. असगर की कप्तानी में अफगानिस्तान ने 52 में से 42 मैचों में जीत हासिल की. जबकि धोनी की कप्तानी में भारत को 41 मैचों में जीत और 28 मैचों में हार मिली थी. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + six =