खेल जगत

table tennis: मनिका बत्रा और जी साथियान ने दोहा में लहराया तिरंगा

Table tennis खिलाड़ियों ने डब्ल्यूटीटी कंटेडर दोहा 2022 चैम्पियनशिप में दो पदक अपने नाम किए, जिसमें अचंता शरत कमल का एकल कांस्य पदक शामिल रहा. जी साथियान और मनिका बत्रा की मिश्रित जोड़ी ने उम्मीद के अनुरूप रजत पदक प्राप्त किया. उन्हें लिन युन जू और चेंग आई चिंग की चीनी ताइपे की शीर्ष वरीय जोड़ी से मिश्रित युगल के फाइनल में 4-11, 5-11, 3-11 से पराजय झेलनी पड़ी.

हीं शरत कमल छठे गेम में फायदे की स्थिति के बावजूद पुरूष एकल सेमीफाइनल में चीन के युआन लिसेन से 3-4 (5-11, 11-8, 6-11, 11-7, 11-5, 10-12, 9-11) से हार गये.

https://twitter.com/manikabatra_TT/status/1507041427788042243?ref_src=twsrc%5Etfw

दो साल में यह शरत का पहला पदक है. इस अनुभवी भारतीय ने 2020 में ओमान ओपन में स्वर्ण पदक जीता था. शरत ने मैच के बाद कहा, ‘‘मैं खुश हूं कि पोडियम (कांस्य) स्थान हासिल करने में सफल रहा. मैं इस लय को अगले टूर्नामेंट में भी जारी रखूंगा. मुझे मैच छठे गेम में ही खत्म कर देना चाहिए था, पर इसमें मैं चूक गया. ’’

भारत की सातवें नंबर की मिश्रित जोड़ी को चीनी ताइपे की जोड़ी के खिलाफ फाइनल में शुरू से ही परेशानी हो रही थी. साथियान और मनिका बायें-दायें हाथ की जोड़ी की चुनौती के सामने विफल रहे जिससे उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21103 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 4 =