agra court

उत्तर प्रदेश

Agra- 27 साल बाद आया ‘सुअर चोरी’ केस का फैसला! गवाह अदालत से गायब, पुलिसकर्मी भी नहीं पहुंचे; साक्ष्य नहीं मिले तो आरोपी किशन बरी

Agra के 1998 के सुअर चोरी मामले में 27 साल बाद अदालत का फैसला आया और थाना सदर क्षेत्र के गुम्मट रोड निवासी आरोपी किशन को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया गया। प्राथमिकी के अनुसार, 2 मई 1998 को ईदगाह के कुतलूपुर निवासी चंद्रमोहन ने आरोप लगाया था कि ऑटो से आए तीन युवकों ने उनका सुअर चोरी कर लिया। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ी, लेकिन सुनवाई के दौरान वादी, चश्मदीद गवाह, विवेचक और अन्य पुलिसकर्मी अदालत में गवाही के लिए पेश नहीं हुए। एक गवाह अदालत पहुंचा, लेकिन वह अपने बयान से मुकर गया। ऐसे में अभियोजन पक्ष आरोपों को पर्याप्त साक्ष्यों के साथ साबित नहीं कर सका। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आतिफ सिद्दीकी की अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी किशन को बरी कर दिया। यह मामला एक बार फिर रेखांकित करता है कि आपराधिक मुकदमे में केवल आरोप या प्राथमिकी पर्याप्त नहीं होती; अदालत में विश्वसनीय गवाही और कानूनी रूप से स्वीकार्य साक्ष्य के आधार पर ही दोष सिद्ध किया जा सकता है।

Read more...
उत्तर प्रदेश

Agra: पिता की हत्या करने वाले बेटे को आजीवन कारावास की सजा, 25 हजार रुपये का अर्थदंड

Agra कहा कि पिता की ईंटों के ढेर पर गिरकर सिर में चोट लगने से मौत हुई थी। लेकिन एडीजीसी मधु शर्मा ने दलील दी कि परिस्थितियों को देखते हुए और साक्ष्यों के आधार पर पिता की हत्या सुनील ने की है। कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा कि न्याय को विवेचक की त्रुटियों की भेंट नहीं चढ़ाया जा सकता। विवेचक ने विवेचना में काफी लापरवाही बरती है।

Read more...
उत्तर प्रदेश

Agra: अप्राकृतिक कृत्य करने के दोषी को 10 साल कठोर कारावास की सजा

Agra बेटे की चीख-पुकार सुनकर वह और उनका भतीजा आरोपी के घर पहुंचे। उन्हें देख आरोपी सोनू उनके बेटे को लहूलुहान अवस्था में छोड़ कर भाग गया। अभियोजन पक्ष की तरफ से मामले की पुष्टि के लिए वादी, पीड़ित सहित सात गवाह अदालत में पेश किए गए।

Read more...
उत्तर प्रदेश

Agra: बालिका से दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में आरोपी भानु दोषी

Agra मामला थाना एत्माद्दौला क्षेत्र का है। 16 जून 2018 की शाम ढाई साल की बालिका घर के बाहर खेल रही थी। तभी भानु बालिका को उठा ले गया। बालिका के चीखने पर भानु भाग गया। पिता ने तहरीर दी। इस पर दुष्कर्म, दलित उत्पीड़न और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।

Read more...