Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

माउंट लिट्रा जी स्कूल में प्रतिभा मेले का आयोजन

गांधी कॉलोनी लिंक  रोड स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल में प्रतिभा मेले का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में जनपद के अनेकों स्कूलों के छात्रों द्वारा भाग लिया गया इस अवसर पर विद्यालय में ड्राइंग, कोलाज मेकिंग, कैलीग्राफी, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, स्लो साइकिलिंग रेस आदि का आयोजन किया गया
नन्हे बच्चों द्वारा बेबी शो, फैंसी ड्रेस शो का मनमोहक प्रदर्शन किया गया और विभिन्न वर्गों के छात्रों द्वारा टैलेंट शो में अविस्मरणीय नृत्य प्रस्तुत किए गए प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया गया
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्रों के उत्साहवर्धन हेतु उन्हें उपहार प्रदान किए गए| इस अवसर पर विद्या श्रीमती चारू भारद्वाज, श्रीमती मंजरी सिंघल, प्रधानाचार्य डॉ पीयूष गुप्ता व उप प्रधानाचार्य श्रीमती रवनीत स्वरूप  ने छात्रों की योग्यता की भूरी भूरी प्रशंसा कर उन्हें जीवन पथ पर सफलता की ओर अग्रसर होने हेतु शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 2 =