खेल जगत

इमर्जिंग महिला Asia Cup 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जबानी कौन सा देश करेगा?

Asia Cup 2023 को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद जारी है. एशिया कप की मेजबानी कौन सा देश करेगा, इसे लेकर अभी भी कोई फैसला नहीं हुआ है. इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को पुरुष क्रिकेट नहीं बल्कि इस महीने 12 जून से खेले जाने वाले इमर्जिंग महिला एशिया कप 2023 के लिए 14 सदस्यीय भारतीय ए टीम का ऐलान कर दिया है.

हांगकांग में होने वाले इस टूर्नामेंट में भारतीय ए टीम अपने अभियान की शुरुआत 13 जून करेगी, जबकि पाकिस्तान से उसका 17 जून को मुकाबला होगा. हरफनमौला श्वेता सहरावत भारतीय टीम की कप्तानी संभालती नजर आएंगी.

इमर्जिंग महिला एशिया कप 2023 में आठ टीमों को दो समूहों में बांटा जायेगा. भारत समूह ए में हांगकांग, थाईलैंड ए, पाकिस्तान ए के साथ है जबकि बांग्लादेश ए, श्रीलंका ए , मलेशिया और संयुक्त अरब अमीरात ग्रुप बी में हैं. फाइनल 21 जून को खेला जायेगा. भारतीय ए टीम को लीग स्टेज में 3 मुकाबले खेलने को मिलेंगे. भारतीय ए टीम 13 जून को अपना पहला मुकाबला मेजबान हांगकांग के खिलाफ खेलने के बाद 15 जून को थाइलैंड ए टीम के खिलाफ मैच खेलेगी. इसके बाद इंडिया ए अपना आखिरी लीग मुकाबला 17 जून को पाकिस्तान ए महिला टीम के खिलाफ खेलेगी.

https://twitter.com/BCCIWomen/status/1664482735132475393?ref_src=twsrc%5Etfw

भारतीय महिला ए टीम की कप्तानी का जिम्मा श्वेता सहरावत को सौंपा गया है. साल 2023 के शुरुआत में खेले गए महिला टी20 वर्ल्ड कप के दौरान श्वेता का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था. श्वेता ने टीम की तरफ से सर्वाधिक रन बनाते हुए 7 मैचों में कुल 297 रन बनाए थे, इसमें 3 अर्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं.

Team- श्वेता सहरावत (कप्तान), सौम्या तिवारी (उप-कप्तान), तृषा गोंगडी, मुस्कान मलिक, श्रेयांका पाटिल, कनिका आहूजा, उमा क्षेत्री (विकेटकीपर), ममता मदीवाला (विकेटकीपर), तितास संधु, यशश्री एस, काशवी गौतम, पार्शवी चोपड़ा, मन्नत कश्यप, बी अनुषा.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20830 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + twelve =