उत्तर प्रदेश

मंदिरों को टैक्स की जगह सिर्फ मामूली टोकन मनी का भुगतान करना होगा- Yogi सरकार ने दी अयोध्या को एक और सौगात

Yogi आदित्यनाथ के निर्देश के बाद अब राम नगरी अयोध्या के मठ और मंदिरों को कर मुक्त के जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा मंदिरों की लिस्ट तैयार की जा रही है. उधर अयोध्या नगर निगम के पार्षद विनय जायसवाल ने अयोध्या धाम परिसर को ही टैक्स मुक्त करने की मांग उठाई है.

अयोध्या नगर निगम के द्वारा कर वसूली किए जाने को लेकर योजना तैयार की जा रही है तो उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर भगवान के मंदिरों को कैटेगरी के मुताबिक टैक्स मुक्त किये जाने योजना बनाई गई है. मंदिरों के टैक्स को समाप्त किये जाने के साथ ही मंदिरों पर टोकन मनी के रूप में सहयोग राशि दिए जाने के लिए तीन कैटेगरी तैयार की गई है. जिसमें 1000, 2000 और 5000  टोकन मनी देय होगा.

मंदिरों को कैटेगरी के अनुसार सूचीबद्ध किया जा रहा है. नगर निगम के कर्मचारी मंदिरों का सर्वे कर रहे हैं.  माना जा रहा है कि मंदिर व्यवस्था के मुताबिक ही उनकी कैटेगरी तैयार की जाएगी, लेकिन यदि मंदिरों के भवनों को व्यवसायिक इस्तेमाल किया जा रहा है, तो वह भवन टैक्स फ्री योजना से बाहर होगा. इस दौरान पार्षदों ने अयोध्या धाम को टैक्स मुक्त करने की मांग उठाई.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अयोध्या के संत समाज के लोगों ने मंदिरों पर लगाए जा रहे नगर निगम के द्वारा भारी टैक्स को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी. कोरोना काल में मंदिरों की आमदनी पूर्ण रूप से ठप हो गई थी. जिसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर अयोध्या नगर निगम ने धार्मिक क्षेत्र में पड़ने वाले सभी मठ-मंदिरों को कर मुक्त करने की एक योजना तैयार की थी. मंदिरों के कैटेगरी के हिसाब से अब इन मंदिरों से मात्र नगर निगम टोकन मनी ही यानी कि सहयोग राशि के रूप में कुछ धन लेगा. 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + three =