उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: किसी अन्य महिला से अफेयर चल रहा था,नाबालिग बेटी ने पीछे से सिर में पत्थर मारकर पिता की हत्या कर दी

Ghaziabad मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में रविवार सुबह गाड़ी के भीतर मिले घायल व्यक्ति की मौत के मामले का खुलासा पुलिस ने चंद घंटों के भीतर कर दिया और हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी और उसकी नाबालिग बेटी को गिरफ्तार कर लिया. पूरा मामला अवैध संबंधों को लेकर हुई वारदात से जुड़ा है. पुलिस के मुताबिक मृतक अमित का किसी महिला से अफेयर चल रहा था. जिसे लेकर पति पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था.

शनिवार शाम को भी झगड़ा हुआ और अमित पत्नी शालू को पीटने लगा. जिसके बाद नाबालिग बेटी ने पीछे से सिर में पत्थर मारकर पिता की हत्या कर दी और दोनों ने शव को एक किलोमीटर दूर कार में छोड़कर घर लौट आई.

गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब पुलिस को एक गाड़ी के भीतर घायल युवक के होने की सूचना मिली. आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी ओर कुछ घंटों के भीतर ही मामले का खुलासा कर दिया. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र में रहने वाले अमित के रूप में हुई और जब पुलिस अमित के घर पहुंची तो वहां का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए.

पुलिस जब मृतक अमित के घर पहुंची तो उसे वहां खून में सना हुआ एक पत्थर और पोछा (फर्श साफ करने का कपड़ा) मिला. पुलिस ने घर मे मौजूद मृतक की पत्नी से जब इस बारे में सख्ती से पूछताछ की तो मृतक अमित की पत्नी ने बताया कि उसके पति का किसी अन्य महिला से अफेयर था. जिसका विरोध करने पर रोजाना अमित उससे मारपीट भी किया करता था. शनिवार रात भी अमित जब अपनी पत्नी को पीट रहा था

तभी उसकी नाबालिग बेटी ने पत्थर से उसके सिर पर वार किया, जिसके बाद अमित लहुलुहान होकर बेहोश हो गया. इसके बाद मां-बेटी ने अमित को गाड़ी में बिठाया ओर उसे सुनसान इलाके में छोड़ आये.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − two =