वैश्विक

अफगानिस्तान में आतंकी हमला: काबुल यूनिवर्सिटी में बुक फेयर में फायरिंग, 19 छात्रों की मौत

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को आतंकवादियों की फायरिंग में करीब 19 छात्रों की मौत हो गई, जबकि 12 घायल हो गए। काबुल यूनिवर्सिटी को निशाना बनाकर किए गए इस हमले में शामिल तीन बंदूकधारियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। 

अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के हवाले दी गई जानकारी के मुताबिक काबुल यूनिवर्सिटी में लगे बुक फेयर में घुसकर तीन बंदूकधारियों ने छात्रों पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं थीं। इस हमले में 19 छात्रों की मौत हुई है और 12 घायल हैं। 

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यूनिवर्सिटी के उत्तरी गेट पर धमाका होने के बाद गोलीबारी शुरू हुई। न्यूज चैनलों पर चल रही फुटेज में कई छात्र यूनिवर्सिटी परिसर के अंदर बचने के लिए भागते हुए दिख रहे हैं।

‘सुरक्षा बल अंदर फंसे छात्रों को निकाल रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, एक आतंकी को मार गिराया गया है। अब तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − one =