थानाप्रभारी सिविल लाइन डी के के त्यागी ने नगर में वाहन चैकिंग अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर थानाप्रभारी सिविल लाइन डी के के त्यागी ने क्षेत्र में चलाया वाहन चैकिंग अभियान। इस दौरान नंदी स्वीट्स,एस डी तिराहे व रोडवेज पर स्वंय खड़े होकर चलाया बगैर मास्क व हेलमेट ना पहनने वालो के खिलाफ सख्त अभियान
सभी चौकी प्रभारियों को दे रखे हैं निर्देश कि बेवजह घूमने वाले सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए . जिसपर सभी क्षेत्र के चौकी प्रभारियों ने पीएसी के जवान व पुलिस बल को साथ लेकर चौराहों पर चला रखा हैं
यह अभियान चेकिंग अभियान के दौरान थाना प्रभारी सिविल लाइन डी के त्यागी ने बताता के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है
अभियान के दौरान बिना मास्क और हेलमेट लगाकर चलने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए दो पहिया वाहन चलाने वाले वाहन स्वामी को हेलमेट के साथ-साथ मास्क पहनना भी अनिवार्य है।
नहीं पहनने वाले के विरुद्ध लगातार चेकिंग अभियान चलाकर चालान काटा जा रहा है तथा वही थाना प्रभारी डी के त्यागी ने शहर वासियों से अपील भी की कि इस महामारी से बचने के लिए मास्क जरूर लगाएं आवश्यक कामो के लिए ही घरों से निकले।
