उत्तर प्रदेश

रामनगर कस्बे में हो रही धनुष यज्ञ में परशुराम लक्ष्मण संवाद पर झूमें दर्शक

रामनगर । कस्बे में हो रही धनुष यज्ञ में रावण बाड़ासुर व परशुराम लक्ष्मण सम्बाद प्रहसनों पर दर्शक खूब प्रसन्न हुए। मोटे राजा के अभिनय ने दर्शकों को खूब हंसाया । दर्शक अंत तक डटे रहे।

नगर में हो रही धनुष यज्ञ के चौथे दिन विधायक शरद अवस्थी पँहुचे और जगत जननी मा अम्बे की आरती कर आशीर्बाद लिया । भगवान राम की विभिन्न लीलाओं के मंचीय प्रस्तुति में कलाकारों ने अपने अपने अभिनय से अनोखी छाप छोड़ी और आनन्दित किया।

 मोटे राजा का पाठ कर रहे पूरन तिवारी ने अपने अभिनय ने दर्शकों को खूब हंसाया। अन्य कलाकारों ने भी मंच पर अच्छे-अच्छे प्रदर्शन करके अपनी कलाकारी का लोहा मनवाया ।

लक्ष्मण व परशुराम के बीच हुए सम्बाद का रोमांच देखकर दर्शक काफी खुश हुए। जनक के रोल में विश्वनाथ शुक्ला व बङासुर के रोल में अशोक कुमार की काफी सराहना हुई।

आयोजक शुभाष अवस्थी, श्री नारायण,पप्पू तिवारी,ननकऊ , अनूप पांडेय, विन्ना द्विवेदी ने विधायक का स्वागत किया।

इसके पूर्व तीसरे दिन नगर दर्शन की लीला में बसपा प्रभारी राम किशोर शुक्ल भी पँहुचे और भगवान का आशीर्बाद प्राप्त किया।बड़ी देर तक कार्यक्रम देखे और कलाकारों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × four =