युवक की लाश गांव में ही पेड पर लटकी मिली
ककरौली। थाना क्षेत्र के गांव चौरावाला में आज सुबह एक ३५ वर्षीय युवक की लाश पेड पर लटकी मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन शुरु कर दी
जानकारी के अनुसार थाना ककरौली क्षेत्र के गांव चौरावाला निवासी करीब ३५ वर्षीय रवि पुत्र ऋषिपाल का शव आज सुबह गांव में ही पेड पर लटकी मिली। इसकी जानकारी मिलने की परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना ककरौली पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
