संपादकीय विशेष

उमस भरी – भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था भी पटरी से उतरी रही

मुजफ्फरनगर। उमस भरी गर्मी से लोगों को हलकान कर दिया। आम जन पूरा दिन पसीना से तरबतर रहे। अधिकतम तापमान ३९ डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया। बढ़ती गर्मी से खेतों में काम करने वाले किसान अन्य दिनों की अपेक्षा जल्द ही अपने घरों पर आ गए या फिर पेड़ों की छाया का सहारा लिया।

वहीं भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था भी पटरी से उतरी रही।दो-तीन दिन से गर्मी ने फिर अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पुरवाई हवा चलने से वायुमंडल में नमी बढ़ रही है जिससे उमस बढ़ गई है।

बुधवार को तापमान में बढ़ोतरी होने से लोग पसीने से तरबतर रहे। पूरे दिन शरीर में चिपचिपाहट रही। पंखे व कूलर भी गर्मी से राहत नहीं दिला पा पाए। धूप की तपिश से बचाव के युवा तथा महिलाएं चेहरे व सिर को कपड़े से ढककर सड़कों पर चले। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा। सड़कें खाली-खाली रहीं।

जरूरी कार्यों से ही लोग घरों से बाहर निकल सके। गर्मी में लोगों को बिजली की कटौती भी झेलनी पड़ी। गांव और शहर में शेड्यूल के आधार पर आपूर्ति नहीं हो पाई। बत्ती गुल होने से दैनिक कार्य प्रभावित हुए।

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मेरठ के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के अनुसार अगले दो दिन मौसम शुष्क रहेगा। दो से चार जुलाई तक मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

 

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 409 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 11 =