वैश्विक

सरकार ने अपने दो कार्यकाल में दिखा दिया है कि वह पूर्वोत्तर के लिए क्या कर सकती है:  केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah

 केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने कहा कि मोदी सरकार ने पूर्वोत्तर में उग्रवाद को समाप्त कर दिया है और वह क्षेत्र में शांति और तेज विकास लायी है. शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने दो कार्यकाल में दिखा दिया है कि वह पूर्वोत्तर के लिए क्या कर सकती है जो पिछली सरकारों द्वारा दशकों तक नहीं किया जा सका.

 केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने यह भी कहा कि पूर्वोत्तर के 70 फीसदी इलाकों से सशस्त्र बल (विशेषाधिकार) कानून (अफ्सपा) हटा दिया गया है और वह दिन दूर नहीं जब बाकी क्षेत्र से भी इस कानून को हटा लिया जाएगा. अधिकार कार्यकर्ता अफ्सपा के खिलाफ अभियान चला रहे हैं, जो अशांत क्षेत्रों में अभियान चला रहे सुरक्षा बलों को संरक्षण देता है. अधिकार कार्यकर्ता इस कानून को एक कठोर कानून बताते हुए इसे रद्द करने की मांग कर रहे हैं.

 केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने कहा कि पूर्वोत्तर में सभी विवाद सुलझाए जा रहे हैं और पिछले कुछ वर्षों में 8,000 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया है. उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर में 66 प्रतिशत कम हिंसा और नागरिकों की 88 फीसदी कम मौतें हुई हैं.

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच सीमा विवाद सुलझने के कगार पर है, जबकि विद्रोही समूहों के साथ कई शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं. जिनमें ब्रू और बोडो समुदायों के समूह भी शामिल हैं.  

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21234 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + 17 =