Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Agricultural Technology Management Agency (आत्मा) अधिशासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित लोकवाणी सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित

Agricultural Technology Management Agency (आत्मा) अधिशासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित लोकवाणी सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में परियोजना निदेशक/उप कृषि निदेशक आर.पी. चौधरी द्वारा बोर्ड के समक्ष वर्ष 2020 में आल्हा योजनांर्तगत कराए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत करते हुए सदन को अवगत कराया कि कोविड-19 महामारी के नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम कराए गए यद्यपि प्रदेश के बाहर कृषकों का प्रशिक्षण कोविड-19 के कारण संस्थानों द्वारा अनुमति नही दी गई

जिसके कारण प्रदेश से बाहर के प्रशिक्षण नही हो सके सदन में वर्ष 2021 में कृषि तथा कृषि के सहयोगी विभागों यथा उद्यान, पशुपालन, गन्ना, मतस्य डेयरी आदि विभागों को आवंटित लक्ष्यों का प्रस्तुतीकरण किया गया, जिसका सदन द्वारा अनुमोदन किया गया। इसके साथ-साथ सहयोगी कृषक जिसे प्रति 2 ग्राम पर एक का चयन ग्राम पंचायतों के सहयोग से किया गया। कुल 292 सहयोगी कृषको का अनुमोदन भी सदन द्वारा किया गया।

बैठकों में अध्यक्ष/जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह द्वारा नियमानुसार निर्देश दिए गएः-
1. समस्त कार्य गुणवत्तापूर्ण रूप से कराया जाए ताकि काय कृषक उपयोगी हो सके।
2. सहयोगी कृषको के माध्यम से कृषि तथा समस्त कृषि सहयोगी विभागों के कार्यों का प्रचार प्रसार किया जाए, इस हेतु सहयोगी कृषको को प्रशिक्षित किया जाए।
3. कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए इस हेतु समस्त कार्यक्रमों के कोआर्डिनेट सहित फोटोग्राफ व वीडियोग्राफी भी कराई जाए।
4. सभी कार्यक्रमों का आयोजन समय से कराया जाए।
5. योजना अंतर्गत कृषको का और शिक्षा विवरण (एक्सपोजर विजिट) कृषको को की मांग के अनुसार प्रतिष्ठित संस्थानों पर कराया जाए ताकि कृषक देखकर सीखकर तकनीकी अपनाएं तथा अपनी आमदनी बढ़ाएं, साथ ही दूसरे कृषक भी उसका अनुकरण कर तकनीकी का लाभ उठा सकें।

बैठक में प्रगतिशील कृषक सदस्य अरविन्द मलिक ग्राम बधाई कलां द्वारा गन्ने के साथ सहफसली खेती रई/सरसों, चना, मसूर के बीजों की समय से उपलब्धता की मांग रखी। जिस पर जसवीर तेवतिया द्वारा बताया गया कि सरसो का बीज प्राप्त हो गया। शेष बीजों की व्यवस्था भी कर ली जायेगी।

बैठक में कृषि रक्षा अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र बघरा, मत्स्य अधिकारी, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड, मंडी तथा उद्यान अधिकारी के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। साथ ही विभाग द्वारा अपने विभाग के कार्यक्रमों का तथा कृषि विपणन विभाग के निरीक्षक द्वारा कृषि निर्यात नीति का प्रस्तुतीकरण भी किया गया।

बैठक में अधिकारियों के साथ साथ अनेकों प्रगतिशील कृषकों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया जिन्होंने अपने अपने विचार कृषि निर्यात नीति के संबंध में रखें जिस पर जिलाधिकारी द्वारा कलस्टर गठन तथा ऐसे प्रगतिशील कृषकों के चयन करने के साथ-साथ योजनाओं के प्रचार प्रसार पर विशेष बल देते हुए निर्देश दिए गए। अंत में अध्यक्ष/जिला अधिकारी की अनुमति से सभी का धन्यवाद करते हुए बैठक का समापन किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20857 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 3 =