Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

राज्य सरकार से व्यापारी अजय अग्रवाल परिवार को भी मुआवजा दिलवाने की मांग की

मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने मृत व्यापारी अजय अग्रवाल को राज्य सरकार से मुआवजा दिलवाने की मांग की। अ.भा.उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश मंत्री संजय मित्तल द्वारा जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. के नाम सौपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि पूरे विश्व मे कोरोना वायरस के कारण सभी लोग भयभीत हैं।

मु.नगर मे लॉक डाउन होने के कारण व्यापारियो की स्थिती बहुत कठिन दौर से गुजर रही है। हमारे जनपद के ट्रास्पोर्टर अजय अग्रवाल ने व्यापार बंद होने के कारण तनावग्रस्त अजय अग्रवाल ने आत्महत्या करके अपनी जा दे दी।

इसी प्रकार जनपद के गांव सिसौली निवासी किसान ने भी आर्थिक स्थिती की वजय से आत्महत्या करे अपनी जान दे दी थी। बीते दिन जिस प्रकार किसान भाई को राज्य सरकार द्वारा 10 लाख रूपये मुआवजा दिया गयाहे।

उसी प्रकार किसान जनपद के ईमानदार टैक्स देने वाले व्यापारी अजय अग्रवाल को भी सरकार से 10 लाख रूपये मुआवजा मिलना चाहिए। इस कोरोना वायरस के चलते पूरे जनपद को आपने संभाल कर रखा है।

इसलिए जनपद मे कोरोना वायरस के काफी कम मरी है। इस महाकारी मे व्यापारी वर्ग ने अपनी हिम्मत से बढकर शासन व प्रशासन के कंधे से कंधा मिलाकर जनपद के जरूरतमंदो की सेवा की है। मगर आज व्यापारी के उपर वज्रपात हुआ है। इसलिए सरकार व प्रशासन को भी व्यापारी की मदद किसाना की तरह करनी चाहिए।

किसान और व्यापारी एक गाडी के दो पहिये हैं। उम्मीद है कि व्यापारियो की समस्या पर गंभीरता से ध्यान दिया जाएगा। ज्ञापन सौपने वालो मे जिलाध्यक्ष महेश चौहान, जिला महामंत्री राजेन्द्र काठी, नीरज बंसल नगर महामंत्री आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + 4 =