वैश्विक

गोदाम के ढांचे को गिराया जा रहा था, तभी China के हेबेई प्रांत में गोदाम में लगी आग

China के अधिकारी देश के औद्योगिक प्रांत हेबेई में एक परित्यक्त प्रशीतित गोदाम में सोमवार को लगी आग के कारणों की जांच कर रहे हैं, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गयी थी. स्थानीय सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

China हेबेई प्रांत की कांग काउंटी की सरकार ने कहा कि यह आग सोमवार अपराह्न उस वक्त लगी जब इस उत्तरी प्रांत के एक गांव स्थित गोदाम के ढांचे को गिराया जा रहा था. दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब 11 बजे आग पर काबू पाया. बचावकर्मियों ने घटनास्थल से 11 लोगों को बाहर निकाला, लेकिन सभी की मौत हो गयी थी.

बीते वर्ष नवंबर महीने में China के हेनान प्रांत में एक कारखाने में आग लग गई थी. इस हादसे में करीब 38 लोगों की मौत हुई थी. घटना अन्यांग शहर के कारखाने में हुई. आन्यांग शहर का हाई-टेक जोन है. आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को कई घंटों तक भारी मशक्कत करनी पड़ी थी.

करीब 200 से ज्यादा राहतकर्मी और 60 के करीब दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिशों में जुटे रहे. रिपोर्ट की मानें तो दमकल टीमों ने 63 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया था. इससे पहले मार्च 2019 में शंघाई से 260 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यानचेंग में एक रासायनिक कारखाने में विस्फोट हुआ था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =