Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नगर पालिका मार्केट एसोसिएशन के व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में संगठन से जुड़े नगर पालिका मार्केट एसोसिएशन के व्यापारियों द्वारा एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह को दिया गया

प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल द्वारा उनको बताया गया कि मंडलायुक्त द्वारा चेयरमैन द्वारा लाए गए व्यापारी विरोधी प्रस्ताव संख्या १६४ को निरस्त करते हुए प्रस्ताव संख्या १३३ मंडल आयुक्त सहारनपुर द्वारा स्वीकृत के आधार पर नगर पालिका को दुकानदारों के किराए संबंधित निस्तारण के तीन रिमाइंडर भी पालिका प्रशासन को आ चुके हैं

मंडल आयुक्त के आदेश पालिका प्रशासन के पास है कार्यालय प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय द्वारा पत्र भी दुकानदारों की समस्याओं के निस्तारण के लिए आया है

जिसमें जांच आख्या १ सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें व विलंब अपेक्षित नहीं है लिखा गया है पर अभी तक भी दुकानदारों के समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पाया है

सिटी मजिस्ट्रेट श्री अभिषेक सिंह द्वारा जल्द ही समस्याओं का समाधान कराने की बात व्यापारियों को कही गयी

ज्ञापन देने वालों में वीरेंद्र अरोरा,किशन लाल नारंग,विजय मदान, राजेंद्र अरोरा,भानु प्रताप, शिशुकान्त गर्ग, सरदार बलविंदर सिंह,पवन वर्मा,गौरव जैन,जयेंद्र प्रकाश,सुधांशु आदि अनेक व्यापारी उपस्थित रहे

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20929 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − thirteen =