Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से उत्तम तप धर्म को अंगीकार किया

मुजफ्फरनगर। दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से उत्तम तप धर्म को अंगीकार किया। जैन मिलन विहार में ऑनलाइन प्रवचन करते हुए मुनि श्री प्रणम्य सागर महाराज ने कहा कि तप से ही कर्मों की निर्जरा व आत्मा की उन्नति होती है।

उत्तम तप धर्म के मर्म को समझाते हुए मुनिश्री प्रणम्य सागर महाराज ने कहा कि तप केवल बाहरी ही नहीं अंतरंग भी होता है। हमें उपवास के साथ अंतरंग तप का भी पालन करना चाहिए।

तप कर्मों की निर्जला होती है। तप मोक्ष का सबसे बड़ा साधन है। ज्ञान, तप और संयम से मोक्ष की प्राप्ति होती है। तप को अग्नि की तरह कहा गया है।

अग्नि में किसी भी पदार्थ की मौलिकता नष्ट नहीं होती। संसार में कोई भी वस्तु तप के माध्यम से ही श्रेष्ठ होती है। उन्होंने छह प्रकार के बाह्य और छह प्रकार के अंतरंग तप के बारे में विस्तार से बताया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − two =