Ayodhya Ram Mandir निर्माण के लिए प्रथम चरण का कार्य पूरा, दूसरा चरण दो महीने बाद होगा शुरू
Ayodhya Ram Mandir अयोध्या निर्माण के पहले चरण का काम आज पूरा होने से रामभक्तों में खुशी की लहर है। इसके लिए श्री राम जन्मभूमि निर्माण तीर्थ क्षेत्र(Shri Ram Janmabhoomi Nirman Teerth Kshetra) ने एक वीडियो जारी कर इसके निर्माण कार्य को दिखाने का काम किया।
राममंदिर का निर्माण करा रहे श्री रामजन्म भूमि तीर्थक्षे़त्र ट्रस्ट की तरफ से बताया गया कि अब इसके बाद राफ्टिंग का काम शुरू किया जाएगा। इसके बाद जब मंदिर के लिए पत्थर लगाने का काम शुरू होगा तब इसकी दिव्यता देखते ही बनेगी। लगातार हो रही वर्षा के बीच मंदिर निर्माण के पहले चरण के पूरा होने से रामभक्त बेहद खुश है। अक्टूबर में मिर्जापुर की बलुई मिट्टी से बने रेड स्टोन पत्थर को लगाने का काम भी शुरू हो जाएगा।
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि आज का दिन संपूर्ण विश्व के राम भक्तों के लिए स्वर्णिम दिन है, क्योंकि आज रामलला के मंदिर निर्माण के लिए प्रथम चरण का कार्य पूरा हो गया है। जिसके लिए गर्भ ग्रह के निर्माण वाले स्थान पर 14 मीटर और अन्य स्थानों के लिए 12 मीटर मोटी चट्टान ढाली गई है। जिससे एक भी बूंद पानी नीचे नहीं जा सकेगा।
शताब्दियों पश्चात चांदी के झूले पर सवार हुए
भगवान श्री रामलला सरकार।श्रावण पंचमी के शुभ दिन पर जन्मभूमि स्थित अस्थायी मन्दिर परिसर में झूले पर श्री
रामलला सरकार संग चारों भाई ले रहे हैं झूलनोत्सव का आनंद! pic.twitter.com/KKSQge28va— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) August 13, 2021
बता दें कि राम मंदिर की डिजाइन मशहूर आर्किटेक्ट चंद्रकांत सोमपुरा ने तैयार की है। मंदिर का काम क़रीब एक साल पहले शुरू हुआ था। लेकिन सर्वे से पता चला कि जहां मंदिर बनना था वहां नीचे ठोस ज़मीन ही नहीं थी। चंपत राय ने बताया कि सर्वे में सामने आया कि नीचे मिट्टी नहीं है। चंपत राय ने बताया कि 40 फ़ीट के बाद भी मिट्टी नहीं थी। केवल नदी का बालू था। कभी नदी बहती रही होगी, यही कारण है कि यह और गहरा होता गया।
श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जन्म जयंती के पावन अवसर पर हम अयोध्या शहर में नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन कर रहे हैं।
आप इस उपक्रम में सादर आमंत्रित हैं। pic.twitter.com/MQ6qU06DnM
— Champat Rai (@ChampatRaiVHP) September 13, 2021
उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण का दूसरा चरण दो महीने बाद आरम्भ किया जाएगा। इसके दो तीन महीने बाद मंदिर निर्माण का तीसरा चरण शुरू किया जाएगा। ट्रस्ट की तरफ से कहा गया है कि मंदिर निर्माण के लिए 48 लेयर का काम पूरा किया जा चुका है।

