उत्तर प्रदेश

Kedarnath धाम में जमकर हो रही बर्फबारी, सैलानी पहुंच रहे हैं बर्फबारी का आनंद उठाने

 Kedarnath धाम में 5 फीट से अधिक बर्फ जमी है. केदारनाथ मंदिर के आगे विराजमान नंदी की मूर्ति भी पूरी तरह बर्फ से ढक चुकी है. मंदिर समिति के लोगों ने नंदी की मूर्ति से बर्फ साफ की और फिर नंदी की मूर्ति को नए कपड़े पहनाए. बर्फबारी के चलते केदारनाथ में इन दिनों कोई नहीं है.

कुछ साधु संत मंदिर के निकटवर्ती क्षेत्र में रह रहे हैं. वहीं चोपता-दुगलबिट्टा में बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए सैलानी पहुंच रहे हैं तो निचले क्षेत्रों में बारिश होने से लोग घरों में दुबक गये हैं.

Kedarnath मौसम विभाग की भविष्यवाणी

मौसम विभाग की भविष्यवाणी सटीक साबित होने के बाद बृहस्पतिवार सुबह से ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी शुरू हो गई. केदारघाटी के ऊंचाई वाले इलाकों सहित सीमांत क्षेत्र बर्फबारी से लकदक होने व निचले क्षेत्रों में झमाझम बारिश होने के तापमान में भारी गिरावट महसूस होने लगी है.

निचले क्षेत्रों में हो रही बारिश काश्तकारों की फसलों के लिए शुभ मानी जा रही है, मगर लगातार बारिश होने से जनजीवन खासा प्रभावित हो गया है. आने वाले दिनों में यदि मौसम विभाग का पूर्वानुमान सच साबित हुआ तो निचले क्षेत्रों में भी जमकर बर्फबारी हो सकती है. सीमांत इलाकों में जमकर बर्फबारी होने से पशुपालकों के सामने चारापत्ती का संकट बना हुआ है.

भारी बर्फबारी – Kedarnath पुनर्निर्माण ठप

केदारनाथ धाम में अब तक पांच फीट से अधिक बर्फ जमी है. केदारनाथ मंदिर के आगे विराजमान नंदी की मूर्ति भी पूरी तरह से बर्फ से ढक चुकी है. भारी बर्फबारी के चलते केदारनाथ में पुनर्निर्माण ठप पड़ा है, जिस कारण मजदूर भी वापस लौट आये हैं. धाम में कुछ साधु संत मंदिर के निकटवर्ती क्षेत्र में रह रहे हैं.

वहीं सीमान्त क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी होने से कई मोटरमार्ग बर्फबारी के कारण यातायात बाधित हो गये हैं. केदारघाटी के केदारनाथ, मदमहेश्वर, तुंगनाथ, पवालीकांठा, मनणामाई धाम, पाण्डव सेरा, नन्दीकुण्ड, चोपता, मोहनखाल, कार्तिक स्वामी, घिमतोली, तोषी, चैमासी, गौडार सहित हिमालयी भू-भाग तथा सीमान्त क्षेत्र बर्फबारी से लकदक हो जाने से तापमान में भारी गिरावट महसूस होने से ग्रामीण घरों में कैद रहने के लिए विवश हो गये हैं.

सीमान्त इलाकों में जमकर बर्फबारी होने से कुण्ड-चोपता-गोपेश्वर मोटर मार्ग पर दुगलबिट्टा-चोपता के मध्य तथा रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर कनकचैंरी-मोहनखाल के मध्य यातायात बाधित हो गया है. निचले क्षेत्रों में झमाझम बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. इधर, मिनी स्विटजरलैंड चोपता-दुगलबिट्टा में जमकर बर्फबारी हो रही है, जिस आनंद उठाने के लिए सैलानी पहुंच रहे हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 3 =