Muzaffarnagar में दो दिन रहेगी बिजली कटौती, जाने किन इलाकों में रहेगी बिजली बंद
मुजफ्फरनगर। Muzaffarnagar बिजली विभाग 4 और 6 सितम्बर को बिजली लाइन पर कार्य करेगा इसलिए शहर के कई इलाकों में दोनों दिन कई घंटे बिजली बंद रहेगी।
अधिशासी अभियंता ने बताया कि 04.09.2021 को 132 के.वी भोपा रोड पर 33 के.वी लाइन गांधी कालोनी एवं पचेडा रोड के केबिल का कार्य किया जायेगा एवं दिनांक 06.09.2021को लाइन के डिसमेटंल का कार्य किया जायेगा.
जिसके कारण दिनांक, 04.09.2021 एवं 06.09.2021 को समय लगभग 8ः00 से 11ः00 तक गांधी कॉलोनी सब स्टेशन एवं पचेंडा रोड सब स्टेशन एवं जिला अस्पताल सब स्टेशन की विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी।
जिसके कारण गांधी कॉलोनी, भोपा रोड, द्वारकापुरी, नई मंडी, अंकित विहार, बच्चन सिंह कॉलोनी एवं लद्धावाला की सप्लाई बाधित रहेगी!

