Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरेंसंपादकीय विशेष

कोरोना वायरस से भयभीत- घरेलु सामानों की दुकानों पर लोगों की जमकर भीड़

मुज़फ्फरनगर। एक तरफ जहां भारत सहित पुरे विश्व को कोरोना वायरस ने भयभीत कर दिया है, तो वहीं दूसरी तरफ भारत को कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश के प्रधान मंत्री द्वारा एक दिवसीय जनता कर्फ्यू का आह्वावान किया गया

जिसमे देश की जनता ने भी बढ़ चढ़ कर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी को अपना समर्थन देकर इस बन्द को पूर्ण सफल बनाया और देश से कोरोना जैसे भूत को भगाने की कामयाब कोशिश की है जिसके चलते बीते दिनों लोग अपने अपने घरों में कैद रहे । तो वहीं आज सोमवार को जैसे ही बाजार खुले तो लोग अपने आप को रोक नही पाये और घरेलु सामान की खरीदारी को निकल पड़े ।

सुबह से ही तमाम घरेलु सामानों की दुकानों पर जमकर लोगों की भीड़ सामान खरीदत्ती देखी गई तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस एंव प्रशासनिक अधिकारी भी कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से अपनी कमर कस्ते हुए नजर आये चाहे नेशनल हाईवे ५८ पर स्थित थाना मंसूरपुर क्षेत्र हो या फिर थाना नई मण्डी क्षेत्र सभी जगहों पर पुलिस लाउडस्पीकर से लोगों को जागरूक करती देखी गई ।

वहीं खुद एस एस पी अभिषेक यादव ने भी जिले की जनता को कोरोना वायरस से बचाव के लिए दिशा निर्देश दिए और लोगों की सहायतार्थ हेल्प लाईन नम्बरों को भी जारी कराया और जनता से अपने घरों से न निकलने की अपील की ।

तो वहीं शहर की तमाम घरेलु सामानों की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ जल्द से जल्द सामान खरीदकर अपने अपने घरों को वापस लौटती दिखाई दे रही है लोगों में कोरोना वायरस को लेकर एक अजीब सा भय बना हुआ है ।

जबकि जिले के आलाधिकारी और सभी डॉक्टर्स जनता से बार बार अपील कर रहे है की कम से कम घर से बाहर निकलें, अपने हाथों को अच्छे से सेनेट्राइज करें , अपने मुँह पर मास्क या कपड़ा , टिशु पेपर से ढके और हर दूसरे आदमी से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाएं रखें ।।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 428 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 11 =