उत्तर प्रदेश

वाट्सएप नंबर पर मैसेज के जरिए योगी आदित्यनाथ को मिली जान से मारने की धमकी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी यूपी 112 कंट्रोल रूम के वाट्सएप नंबर पर मैसेज के जरिए दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मैसेज मिलते ही आलाधिकारियों ने अलर्ट जारी कर दिया है।

कंट्रोल रूम मुख्यालय 112 के ऑपरेशन कमांडर अंजुल कुमार की तहरीर पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सर्विलांस समेत पुलिस की कई टीमें संदिग्ध नंबर की जांच करने के साथ ही उसकी लोकेशन ट्रेस करने में लग गईं हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, बीते 29 अप्रैल को देर शाम करीब 8 बजे यूपी पुलिस कंट्रोल रूम 112 के वॉट्सऐप नंबर पर एक अंजान नंबर से मैसेज आया था। मैसेज में सीएम योगी को पांचवें दिन जान से मार देने की बात कही गई थी।

धमकी भरा मैसेज करने वाले ने कहा कि चार दिन के अंदर मेरा जो कुछ कर सकते हो कर लो। मैसेज की जानकारी पुलिस कर्मियों ने कंट्रोल रूम के ऑपरेशन कमांडर मुख्यालय अंजुल कुमार को दी। अंजुल कुमार ने आलाधिकारियों को बताया। इसके बाद एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने एडीसी सुरक्षा मुख्यालय समेत अन्य जानकारी दी।

 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − seven =