वैश्विक

मुर्शिदाबाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। मृतकों में एक आठ साल का लड़का भी शामिल है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि एक प्राथमिक स्कूल के 35 वर्षीय शिक्षक बंधु गोपाल पाल का शव, उनकी पत्नी ब्यूटी और बेटे अनगन के शव मंगलवार को मुर्शिदाबाद जिले के जीयनगंज इलाके में उनके घर में खून से लथपथ मिले।

Image Result For Murdered-In-Murshidabad-

पहली नजर में ऐसा लगता है कि पाल परिवार की सोमवार की रात अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी थी। स्थानीय लोगों ने विजयादशमी के दिन पूजा पंडाल में उन्हें नहीं देखा, तो वे पाल निवास पर गए, तो पाया कि दरवाजा अंदर से बंद है। पुलिस अधिकारी ने बताया, “इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद खून से लथपथ शव बरामद किए गए। मामले में जांच शुरू कर दी गई है।”स्थानीय लोगों ने बताया कि पाल परिवार जियानगंज में करीब छह साल पहले आया था। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk