Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

तितावी: तमंचे के बल पर आतंकित कर भाभी से किया दुष्कर्म

तितावी (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने देवर पर तमंचे के बल पर आतंकित कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। साथ ही पति सहित अन्य ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। तितावी थाने पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि वह थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है।

उसका निकाह वर्ष 2018 में तबलशाह रोड मुजफ्फरनगर निवासी युवक से हुआ था। उसका पति महाराष्ट्र में कारोबार करता है। आरोप है कि बघरा निवासी उसका ननदोई और देवर निकाह के बाद से ही उस पर बदनीयती रखते थे।

उसने अपने पति को इस घटना की जानकारी दी। पति ने लोकलाज व परिवार की बदनामी के डर से उसे चुप करा दिया। आरोप है कि एक दिन देवर ने अकेला पाकर तमंचे के बल पर डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की बात किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

एक दिन इस बात की जानकारी किसी तरह महिला की सास और ननद को लग गई। महिला को डरा धमकाकर चुप कर दिया गया। महिला का आरोप है कि उसे तीन चार दिन कमरे में बंद रखकर भूखा प्यासा रखा गया।

पति को भी नासिक से बुला लिया। आरोप है कि सभी ससुरालजनों ने उसको जान से मारने का भी प्रयास किया। किसी तरह से वह जान बचाकर वहां से भागी और मायके वालों को घटना बताई।

पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर देवर के खिलाफ दुष्कर्म, ननदोई के खिलाफ छेड़छाड़ तथा पति समेत ननद , सास आदि के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − nine =