तितावी: टॉप-10 शातिर अपराधी गिरफ्तार
तितावी। पुलिस ने विभिन्न मामलो मे शामिल टॉप-10 के अपराधी को तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार कर उसे जेल भेजने की तैयारी की। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम व अपराधियो के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत थाना प्रभारी तितावी राजेन्द्र वशिष्ठ की मौजूदगी मे नववर्ष के मददेनजर क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान तितावी पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर गैंगस्टर,धोखाधडी, आयुद्ध अधिनियम जैसी संगीन धाराओं के मामलो मे वांछित आरोपी दानिश पुत्र फरमान निवासी ग्राम छतेला थाना तितावी को गिरफ्तार कर लिया।
थाना तितावी @muzafarnagarpol द्वारा अभियुक्त दानिश पुत्र फरमान (कम्बल लपेटे) को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त थाना तितावी का टॉप-10 व हिस्ट्रीशीटर (HS-11A) अपराधी है।1 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद pic.twitter.com/aFxa8OCJ6z
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) January 1, 2021
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी मे जुट गई।
गिरफ्तार अभियुक्त दानिश पुत्र फरमान निवासी छतेला थाना तितावी मुजफ्फरनगर जिसके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०१ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर। गिरफ्तार अभियुक्त पर गैंगस्टर, धोखाधडी, आयुद्ध अधि० जैसी संगीन धाराओं में लगभग आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है।
