Titawi News: आजादी का अमृत महोत्सव के अर्न्तगत विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
Titawi News:उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ से प्राप्त पत्र के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर की ओर से दिनांक 09.10.2021 को प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर श्री जयसिंह पुण्डीर के कुशल निर्देशन में आजादी का अमृत महोत्सव के अर्न्तगत विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन थाना दिवस पर थाना तितावी में एवं तहसील बुढाना, आदि में भी विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में आज मोबाईल वैन के द्वारा गाँवो में डोर टू डोर विधिक साक्षरता अभियान चलाया गया। कार्यक्रमो में तहसीलदार बुढाना, न्यायिक तहसीलदार बुढाना, थानाध्यक्ष तितावी, पटवारी, लेखपाल, पी0एल0वी0 शिवम्, रजनी पंवार्, राजवीर, प्रदीप्, प्रवेश, रामदास सैनी द्वारा उपस्थित आम जनमानस को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली योंजनाओं व निःशुल्क विधिक सहायता, मध्यस्थता प्रीलिटिगेशन के सम्बन्ध में जागरूक किया गया
उन्होने बताया कि यदि कोई व्याक्ति आर्थिक रूप से अक्षम होने के कारण मुकदमें की पैरवी करने में असमर्थ है तो उसे निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जायेगा शिविर में संविधान में किये गये मौलिक कर्त्वयों की भी जानकारी दी गई तथा कोविड-19 के बचाव के उपाय के सम्बन्ध में सभी को जागरूक किया गया।
प्रभारी सचिव द्वारा बताया गया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत दिनांक 02.10.2021 से दिनांक 14.11.2021 तक प्रतिदिन डोर टू डोर विधिक साक्षरता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे।
आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 11.12.2021 दिन द्वितीय शनिवार को किया जायेगा। जिसमे दीवानी, फौजदारी, राजस्व, भरण पोषण भत्ता, पारिवारिक विवाद, 138 एन0आई0एक्ट, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, बैंक वाद तथा मोबाइल कम्पनियों के मामलो का निस्तारण किया जायेगा।

