Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar डीएम को बताई उद्योगों की समस्याएं

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) फेडरेशन आफ मुजफ्फरनगर कामर्स इंडस्ट्रीज  द्वारा उद्योग बंधु बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यातिथि डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी रहे। उद्योगपतियों ने डीएम के सामने उद्योगों में आ रही विभिन्न  समस्याओं को रखते हुए समाधान की अपील की। 
जैसे की विद्युत आपूर्ति के लिए बडा केवीए सब स्टेशन बनाने, अधिशाषी अभियंता विद्युत विभाग में बिना सुविधा शुल्क काम नही करना, जिससे कई उधमियो की फेक्ट्रियों में लंबित कार्य, नगरपालिका विस्तार होने के बाद भी नालों की साफ सफाई कूड़ा निस्तारण आदि समस्या का निस्तारण, आईटीआई के बराबर में नालों पर  स्लैब स्ट्र ीट लाइट टूटे खंबो को ठीक कराना आदि समस्या व भोपा रोड पर स्पीड ब्रेकर ना होने से हो रही सड़क दुर्घटनाओं की समस्याओं का निदान करने की मांग की।
विभिन्न समस्याओं को लेकर डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी के सामने रखा।  डीएम ने संबंधित अधिकारियों के पेच कसे और कहा की उद्योगपतियों को उधोग चलाने में किसी भी तरह की दिक्कत विभागों की ओर से नहीं आनी चाहिए। बैठक में बिजली विभाग रेलवे विभाग एनसीएआई सहित कई विभागों को डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी ने चेतावनी दी। 
उधोग बंधु बैठक में डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी के साथ सीडीओ संदीप भागिया एडीएम  शासन नरेंन्द्र  बहादुर सिंह एडीएम फाइनेंस गजेंद्र  सिंह उपायु  जिला उधोग केंद्र  जेस्मिन, सीओ सिटी आयुष सिंह, एसडीएम जानसठ चेयरमैन अंकित सिंगल व आईआईए चेयरमैन पवन गोयल, सचिव अभिनव स्वरूप, पंकज जैन गांधी टेंट हाउस सहित संबंधित विभागों के  शासनिक अधिकारी व एफएमसीआई के उद्योगपति मौजूद रहे। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + 13 =