Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कस्बा इंचार्ज योगेंद्र चौधरी ने 3 सट्टेबाजों को 12400 की नगदी सहित किया गिरफ्तार

चरथावल। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक मकान में सट्टेबाजी करते 3 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने उनके पास से सट्टा पर्ची सहित 12400 की नगदी भी बरामद की है पुलिस ने पकड़े गए सट्टेबाजों का चालान कर जेल भेज दिया है

कस्बा इंचार्ज योगेंद्र चौधरी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि चरथावल में एक मकान में सट्टा खेला जा रहा है

मुखबिर की सूचना पर कस्बा इंचार्ज योगेंद्र चौधरी ने कांस्टेबल महेंद्र,संजीव आदि के नेतृत्व में उक्त मकान पर सट्टेबाजी करते 3 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है

पकड़े गए सट्टेबाजों ने अपने नाम इरफान पुत्र सगीर व सलीम पुत्र नसीम निवासी गण चरथावल तथा आदेश पुत्र होशराम निवासी अमीन नगर थाना अधिकारी जनपद मुजफ्फरनगर बताया

पकड़े गए सट्टेबाजों के पास से पुलिस ने 12400  की नगदी व सट्टे के उपकरण बरामद किए पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 4 =