Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

यातायात जागरुकता अभियान चलाया

मुजफ्फरनगर। एनसीसी कैडट्स के द्वारा लोगों को यातायात नियमों के प्रति संवेदनशील बनने की प्रेरणा के लिए आज यातायात जागरुकता अभियान चलाया गया। एनसीसी कैडट्स ने सड़क पर दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को रोककर उनको यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की और दो पहिया वाहन चालकों को वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
बुधवार को एनसीसी अधिकारी राहुल कुशवाह के नेतृत्व में रोडवेज बस स्टैण्ड व अन्य स्थानों पर एनसीसी कैडट्स ने जनजागरुकता अभियान चलाया। एनसीसी कैडट्स ने वहां से गुजर रहे वाहन चालकों को रुकवाया और उनको फूल देते हुए सड़क पर सुरक्षित यातायात के लिए नियमों का पालन करने के प्रति जागरुक किया।

एनसीसी कैडट्स ने शहर की सड़कों पर अलग अलग स्थानों पर जाकर यातायात के प्रति लोगों को सुरक्षा उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य किया जाये। ये हमारे और हमारे परिवार के लिए भी हमारी जिम्मेदारी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित यातायात को अपनायें और सुरक्षित सफर करें। इस अवसर पर राहुल कुशवाहा ने कहा कि शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया है। ये अभियान चरणब( तरीके से चलाया जायेगा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 5 =