उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar गढ़ी सखावतपुर में चालान काटने को लेकर पुलिस टीम पर हमला, वर्दी फाडी, कईं गिरफ्तार

Muzaffarnagar  कोतवाली की गढ़ी चौकी पर चैकिंग के दौरान बारात की एक कार का चालान काटने को लेकर कार सवार ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर एक कांस्टेबल की वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया।

गांव गढ़ी सखावतपुर में चौकी कर पास रात्रि में पुलिस वाहनों की चैकिंग कर रही थी। थाना फुगाना के गांव जोगियाखेड़ा से सावेज पुत्र इस्तखार की बारात जनपद बागपत के गांव निवाड़ा जा रही थी। एक कार में सवार मुजम्मिल का सीट बेल्ट नहीं बांधने पर चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने चालान काट दिया।

बाराती चालान काटने के बाद कार से उतरकर वहीं खड़े हो गए और वहां से जा रहे अन्य वाहनों के चालान नही काटने पर नाराजगी प्रकट की। जिस पर पुलिस कर्मियों व बारातियों में नोकझोक के बाद हाथापाई शुरु हो गई। जिसमें एक सिपाही की वर्दी फट गई।

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र यादव भी पुलिस बल के साथ गढ़ी चौकी पहुंचे। पुलिस ने मुज़म्मिल, तजम्मुल व हामिद को गिरफ्तार कर लिया। जिनके विरुद्ध पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- panwar@poojanews.com

Shyama Charan Panwar has 356 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + 15 =