पत्रकार के पुत्र को दी श्रृद्धाजंलि
मुजफ्फरनगर। पत्रकार के बेटे की रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्धाजलि सभा मे पहुंचे गणमान्य लोगो ने अपनी श्रृद्धाजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पत्रकार गोविन्द वर्मा के पुत्र आशीष वर्मा का बिमारी के चलते विगत 5 जनवरी 2021 को आकस्मिक निधन हो गया था।
आज आशीष वर्मा की रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्धाजलि देहात भवन गाजावाली सरवट रोड आयोजित श्रृद्धाजलि सभा मे पहुंचे विभिन्न राजनैतिक दलो के राजनीतिज्ञो,सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ के पदाधिकारियो,विभिन्न धार्मिक संगठनो तथा व्यापारिक संगठनो से जुडे पदाधिकारियों एवं मीडियाकर्मियो ने स्व.आशीष वर्मा के चित्र पर पुष्प चढाकर श्रृद्धाजलि दी।
इस दौरान डा. सुभाषचंद शर्मा, होतीलाल शर्मा, राकेश शर्मा आदि पत्रकार मौजूद रहे।
