पूर्व सांसद धर्मवीर त्यागी को श्रद्धासुमन अर्पित किये
मुजफ्फरनगर। दो बार विधायक व एक बार सांसद रह चुके स्व. धर्मवीर त्यागी को उनकी 14वीं पुण्यतिथि पर समाजसेवियों, राजनीतिज्ञों, उद्यमियों व शिक्षाविदों ने श्रद्धासुमन अर्पित किये।
धर्मवीर सिंह त्यागी एक ईमानदार सुलझे हुए राजनीतिज्ञ के रूप में अपनी अलग पहचान रखते थे। वे मोरना और खतौली से दो बार विधायक चुने गये तथा पूर्व प्रधानमत्रीं इन्दिरा गांधी की मृत्यु के बाद हुए लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरनगर से सांसद चुने गये।
धर्मवीर सिंह त्यागी एक साफ सुथरी राजनीति करने वाले व्यक्तियों में शुमार थे। पूर्वांचल के किसान नेता बाबू गेंदा सिंह के नजदीक रहे और एक बार उन्होंने प्रदेश की राजनीति में भूचाल ला दिया था
तथा पं. कमलापति त्रिपाठी को मुख्यमंत्री पद से हटाकर हेमवती नंदन बहुगुणा को मुख्यमंत्री बनवाने में अहम भूमिका रही थी। विशेष बात यह रही कि उन्होंने कमलापति त्रिपाठी के कार्यकाल में आफर किये गये मंत्री पद को भी ठुकरा दिया था।
जबकि आज उनके राजनीतिज्ञ मंत्री पद पाने के लिए जोड तोड की राजनीति में लगे रहते है।
गांजावाली में स्व. धर्मवीर सिंह के आवास पर उनके भतीजे व राजनीतिक वारिस नरेंद्र त्यागी एडवोकेट, कांग्रेस नेता जयकुमार, सुशील त्यागी रोहाना, महाविभूति त्यागी, नरेश त्यागीनंगला इमरती, मनोज त्यागी, मांगा रोहाना, अशोक शर्मा, विनोद धीमान, अरविंद भारद्वाज, रविंद्र चौधरी, गुफरान काजमी, जुनैद राउफ, पुरूषोत्म शर्मा एवं विद्य़ालय की प्रधानाचाचार्या व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
