Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

इटावा गांव के समीप ईंटों से भरे ट्रेक्टर ट्रोले और ट्रक की भिड़ंत, दो घायल

बुढ़ाना। इटावा गांव के समीप ईंटों से भरे ट्रेक्टर ट्रोले और १८ टायरा ट्रक की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें ट्रेक्टर पर सवार दो लोग घायल हो गए।

जबकि ट्रेक्टर का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को मेरठ भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शाहिद पुत्र मोमीन राणा निवासी जौला बुढ़ाना आज शनिवार को सुबह ४ बजे दिन निकलने से पहले ही जौला निवासी इंतजार राणा के भट्ठे से ईंटे भरकर मेरठ में ईरा गार्डन के लिए चला।

जिसमें उसका छोटा भाई सनव्वर और गांव का ही मुशाहिद पुत्र जाकिर व अन्य दो युवक भी सवार थे। जब ट्रेक्टर बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव इटावा के समीप आया तो मेरठ से आ रहे १८ टायरा ट्रक की ट्रेक्टर से सीधी भिड़ंत हो गई।

जिसमें ट्रेक्टर चालक शाहिद का भाई सनव्वर और मजदूर मुशाहिद घायल हो गए। ट्रक चालक को नींद की झपकी आने के कारण ही भिड़ंत हुई।

दोनों घायलों को मौके पर आई पुलिस द्वारा मेरठ भेजा गया। ट्रेक्टर का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

काफी ईंटे सड़क पर बिखरा गई। बताया जाता है कि दोनों और से काफी लंबा जाम लगा तो पुलिस ने मौके पर मौजूद रहकर जाम खुलवा दिया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × one =