वैश्विक

पेरिफेरल एक्सप्रेस वे की कैंटीन में कर्मचारियों का खाना बनाते समय आग लगने से दो लोग घायल

नोएडा के दादरी के बील अकबरपुर गांव के नजदीक पेरिफेरल एक्सप्रेस वे की कैंटीन में कर्मचारियों का खाना बनाते समय आग लगने से दो लोग घायल हो गए। अन्य लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। दमकल की गाड़ी ने एक घंटे में आग पर काबू पाया।

पुलिस के अनुसार दादरी कोतवाली क्षेत्र के गांव बील अकबरपुर के पास रामकरण के मकान में पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजा के कर्मचारियों के खाना बनाने के लिए कैंटीन बनी है। कैंटीन में रामसिंह और  बहादुर सिंह खाना बनाने का काम करते हैं।

शुक्रवार शाम को रामसिंह व बहादुर सिंह खाना बना रहे थे। कुछ टोल कर्मचारी कैंटीन में बैठे हुए थे। अचानक गैस सिलिंडर का पाइप फटने से कैंटीन में आग लग गई। आग लगने पर रामसिंह और बहादुर सिंह आग की चपेट में आ गए  तथा अन्य कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई।

इन्हींं लोगों ने आग लगने का शोर मचा दिया। आग की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। शोर की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग आ गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई।

पुलिस ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई। फायर ब्रिगेड के साथ ग्रामीणों ने आग बुझाने में सहयोग किया। करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया, इतनी देर में आग से तीन सिलिंडर फट गए।  

खाने का सामान जलकर राख हो गया। वीआईटी पुलिस चौकी प्रभारी एन पी सिंह का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 17 =