दो साधुओं की धारदार हथियारों से प्रहार कर हत्या
मंदिर परिसर में सो रहे दोनों साधुओं पर धारदार हथियार से वार कर घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी आदतन नशेड़ी है। सीएम योगी ने इस मामले का संज्ञान लिया है और जिलाधिकारी समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।
थाना अनूपशहर क्षेत्र के पगोना गांव में हुई 2 साधुओं की हत्या के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक @bulandshahrpol द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर दी गई बाइट @Uppolice @adgzonemeerut @igrangemeerut @dmbulandshahr pic.twitter.com/C5sKr5J1ng
— Bulandshahr Police (@bulandshahrpol) April 28, 2020
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। यह अनूपशहर कोतवाली के पगौना गांव का मामला है। दोनों साधु शिव मंदिर की देख रेख और पुरोहित का काम करते थे।
सोमवार देर रात मंदिर परिसर में ही दोनों साधुओं की धारदार हथियारों से प्रहार कर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण मंदिर में पहुंचे तो उन्हें साधुओं के खून से लथपथ शव पड़े मिले। इसे देखकर कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर पर पहुंच गए।
इस मामले में एसएसपी बुलंदशहर संतोष कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार यह पाया गया है कि कुछ दिन पहले उसने पुजारियों का चिमटा गायब कर दिया था
जिसके बाद पुजारियों ने उसे डांटा था। इसके बाद ही उसने आज सुबह दो पुजारियों की हत्या कर दी। आगे की जांच जारी है।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम पगौना, थाना अनूपशहर, जनपद बुलंदशहर में हुई हत्या की घटना का संज्ञान लिया है।
