मुजफ्फराबाद: स्थानीय लोगों के बीच चीन को लेकर नाराजगी, मशाल रैली निकाल कर विरोध
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में स्थानीय लोगों के बीच चीन को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्र की नीलम-झेलम नदी पर बांध निर्माण के विरोध में पीओके के मुजफ्फराबाद शहर में लोगों ने बुधवार को विशाल मशाल रैली निकाल कर विरोध दर्ज कराया।
#WATCH A massive torch rally was held in Muzaffarabad city of Pakistan occupied Kashmir (PoK) on Wednesday against mega-dams to be constructed by Chinese firms on Neelum-Jhelum River.
(Visuals from 12.08.2020) pic.twitter.com/dbWZf45TNC— ANI (@ANI) August 13, 2020
पीओके की जनता की ओर से निकाली गई इस रैली का आयोजन चीन की कंपनियों की ओर से नीलम-झेलम नदी पर होने वाले मेगा बांध (मेगा डैम) के निर्माण का विरोध करने के लिए था। इस दौरान रैली में शामिल प्रदर्शनकारियों ने नदियों को बचाने के नारे भी लगाए।
नदी पर चीनी कंपनियों द्वारा बांध निर्माण को पानी के प्राकृतिक संसाधनों के लिए खतरनाक बताते हुए पीओके के कार्यकर्ता डॉ. अमजद मिर्जा ने कहा, ‘नीलम-झेलम नदी अब नाले जैसी बनती जा रही है। यह गंदगी से भरी हुई है। स्थानीय लोगों के पास पीने का पानी नहीं है।
उन्होंने कहा कि पानी को लेकर हमारे प्राकृतिक संसाधन सीपीईसी (चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारा) की चपेट में आकर बर्बाद होते जा रहे हैं। बता दें कि पीओके में इस तरह के प्रदर्शन लंबे समय से हो रहे हैं, लेकिन पाक सरकार इन पर कोई ध्यान नहीं दे रही है।
