Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

उ.प्र. कर्मचारी संघ के बैनर तले डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। महिला ऑगनबाडी कर्मचारी संघ,उ.प्र. कर्मचारी संघ के बैनर तले कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया।

संगठन की जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति के नेतृत्व मे 62 वर्ष आयु पूर्ण करने वाली अांगनबाडी कार्यकत्रियो को खाली हाथ निष्काशित करने पर जनपद मु.नगर की दर्जनो अांगनबाडियो ने क्रमिक अनशन पर बैठ कर सरकार का कडा विरोध किया

अग्रिम चुनाव मे सरकार को सबक सिखाने की चेतावनी दी। कार्यक्रम का संचालन संगीता व अध्यक्षता सुधा त्यागी ने की। जिला संरक्षक अजब सिह ने कहा कि अांगनबाडियो का सरकार व उच्चाधिकारी अांगनबाडियो की समस्या की अनदेखी कर रही हैं।

इस दौरान जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति ने कहा कि योगी सरकार दिन प्रतिदिन आंगनबाडियो का अहित कर रह है। पुरकाजी ब्लॉक से 22 अांगनबाडी सहायिका व जानसठ ब्लॉक से 22 अांगनबाडी सहायिका को रिटायर्ड का नाम देकर खाली हाथ निष्कासित कर दिया है।

महिलाअे के लिए सम्मान को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इस दौरान सुधा त्यागी, सत्यवती, अर्चना, सुशीला, कमला,पुष्पा, कुसुम आदि ने भी अपने विचार रखे। े

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20862 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + 2 =