उत्तर प्रदेश

युवक का लावारिस गर्दन कटा शव बरामद: पुलिस हत्यारों के खोजबीन में

 गुरुवार को बीती रात औराई थाना क्षेत्र के दत्तीपुर, बसुआपट्टी बेजवां बार्डर स्थित कृषि विज्ञान माइनर के पास एक युवक का लावारिस गर्दन कटा शव बरामद हुआ। पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 पुलिस कप्तान रामबदन सिंह ने वैसे तो अवैध शराब, वाहनों व छोटी-बड़ी चोरियों, ओवरलोडिंग, अतिक्रमण आदि पर अपना फोकस किया है, लेकिन इसी दरम्यान जिले में अज्ञात शव पाए जा रहे हैं।

आज बीती रात औराई कोतवाली क्षेत्र के दत्तीपुर गांव के कृषि विज्ञान माइनर के पास अज्ञात युवक की हत्या कर किसी वाहन से फेंक दिया गया है। बताया जाता है कि लाश फेंककर जाते समय वाहन के टक्कर से रोड डिवाइडर भी ध्वस्त हो गया है।

साथ ही उगापुर माइनर पर भी डिवाइडर टूट गया है। सुबह शौच जाते समय ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। युवक की गला रेतकर हत्या की गई थी।

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। पुलिस हत्यारों के खोजबीन में जुट गई है। और संबंधित कार्रवाई कर रही है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × one =