उत्तर प्रदेश

Unnao News: IG के अल्टीमेटम के बाद महिला से लूट के आरोपी गिरफ्तार

Unnao News:  गंगाघाट कोतवाली के मोहल्ला कंचन नगर की रहने वाली ज्योति श्रीवास्तव के साथ लूट हुई थी. 27 जुलाई को बाइक सवार लुटेरे ज्योति से चैन और पर्स छीनकर भाग गए थे.  इसके बाद 4 अगस्त को गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में एक और लूट की वारदात को अंजाम दिया गया. इलाके में लगातार लूट की वारदात बढ़ती जा रही थी. जिसके बाद IG रेंज लक्ष्मी सिंह ने SP को जमकर फटकार लगाई थी.

IG के अल्टीमेटम के बाद SP ने आरोपियों को पकड़ने के लिए SOG व सर्विलांस टीम को लागया था. कल यानी गुरुवार की देर रात SOG व सर्विलांस टीम ने लूट के सरगना धीरेंद्र मौर्या समेत 3 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार किए गए एक लुटेरे भैयालाल पर पहले से ही गैंगेस्टर समेत कई गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज हैं. पुलिस ने लुटेरों के पास से लूट का सामान, बाइक और असलहे बरामद कर लिए हैं. एसपी दिनेश त्रिपाठी ने प्रेस कांफ्रेंस कर लूट की वारदात का खुलासा किया है.

लूट की लगातार वारदातों को लेकर IG के अल्टीमेटम के बाद एसपी दिनेश त्रिपाठी सक्रिय हो गए थे. एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए SOG और सर्विलांस टीम को लाग दिया. एसपी ने गंगाघाट इंस्पेक्टर को जल्द खुलासे का अल्टीमेटम दिया था.

जिसके बाद गुरुवार की देर रात SOG व सर्विलांस टीम ने सरगना धीरेंद्र मौर्या समेत 3 शातिर लुटेरों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया. लुटेरों को लखनऊ- कानपुर हाईवे के पास से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी भैयालाल पर गैंगस्टर समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 3 =