उत्तर प्रदेश

Unnao News: पत्नी की हत्या के बाद फरार हुए अधेड़ पति ने ट्रेन से कटकर कर ली आत्महत्या

Unnao News: घरेलू कलह के चलते पत्नी की हत्या के बाद फरार हुए अधेड़ पति ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं लगा. आरोपी अधेड़ का शव रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत अवस्था में मिला है. पुलिस के मुताबिक अधेड़ ने आत्मग्लानी के चलते आत्महत्या कर ली.

उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिम नगर में रहने वाले अधेड़ नहनकहू ने अपनी पत्नी कृष्ण दुलारी की कल सोते समय घरेलू विवाद के कारण सिर पर ईंट से से कूचकर फरार हो गया था. मृतक के बेटे ने पुलिस को हत्या की सूचना दी थी, जिसके बाद एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा, एडिशनल एसपी शशिशेखर सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया था.

पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी. इसी बीच आज सुबह पत्नी की हत्या का आरोपी नहनकहू ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी. आज सुबह अधेड़ का शव घर से कुछ दूरी पर स्थित रायबरेली रेलवे ट्रैक पर मिला. शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. शव की शिनाख्त आरोपी नहनकहू के रूप में हुई जो अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में फरार था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20932 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × two =