Abdul Rehman Makki को UNSC ने घोषित किया वैश्विक आतंकी
UNSC ने बड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तानी मूल के आतंकवादी Abdul Rehman Makki को वैश्विक आतंकी घोषित किया है. UNSC ने 1267 आईएसआईएल और अल कायदा प्रतिबंध समिति के तहत मक्की को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किया.
भारत ने पिछले साल आतंकवादी Abdul Rehman Makki को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करने के लिए यूएन में एक प्रस्ताव लाया था. हालांकि भारत के इस प्रस्ताव पर चीन ने अड़ंगा लगा दिया था. जिसपर भारत ने ड्रैगन की जमकर आलोचना की थी.
Pak's Abdul Rehman Makki listed as global terrorist under UNSC sanctions committee
Read @ANI Story | https://t.co/F7aLspTu3C#UNSC #globalterrorist #AbdulRehmanMakki pic.twitter.com/GZEmsSBxC2
— ANI Digital (@ani_digital) January 17, 2023
UNSC द्वारा ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किये जाने से पहले ही भारत और अमेरिका ने मक्की को आतंकी घोषित कर दिया था. ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किये जाने के बाद मक्की अब धन का इस्तेमाल नहीं कर सकता है. साथ ही हथियारों की खरीद नहीं कर सकता है. उसकी यात्रा पर भी प्रतिबंध रहेगा.अब्दुल रहमान मक्की मुंबई हमले का मास्टरमाइंड और लश्कर प्रमुख हाफिज सईद का साला है.
Abdul Rehman Makki का कई आतंकी घटनाओं में हाथ रहा है. भारत में आतंकी घटना को अंजाम देने में उसकी भूमिका अहम रही है. मक्की भी टेरर फंड इकट्ठा करने और युवाओं को आतंकवादी घटना को अंजाम देने के लिए उकसाने का भी आरोप है. मक्की 2010 में भारत के खिलाफ जहर उगने और बयान देने के लिए सुर्खियों में आया था. उसने पुणे सहित भारत के तीन शहरों में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की धमकी दी थी.
अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, 2020 में, एक पाकिस्तानी आतंकवाद-रोधी अदालत ने आतंकवाद के वित्तपोषण के एक मामले में मक्की को दोषी ठहराया और उसे जेल की सजा सुनाई.

